Move to Jagran APP

पद्मश्री अशोक भगत को डॉक्टर ऑफ लेटर्स की मानद उपाधि

पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक भगत को गांव बुढेड़ा स्थित एसजीटी विश्वविद्यालय ने डॉक्टर ऑफ लेटर्स की मानद उपाधि से बुधवार को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया। उपाधि समारोह के मुख्य अतिथि व वरिष्ठ आइएएस अधिकारी व यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम के एडिशनल कंट्री डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमार एवं विश्वविद्यालय के चांसलर रामबहादुर राय ने संयुक्त रूप से प्रदान की। यह उपाधि सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए दी गई है। अशोक भगत प्रसिद्ध सामा

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 10:25 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 10:25 PM (IST)
पद्मश्री अशोक भगत को डॉक्टर ऑफ लेटर्स की मानद उपाधि
पद्मश्री अशोक भगत को डॉक्टर ऑफ लेटर्स की मानद उपाधि

जासं, गुरुग्राम: पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक भगत को गांव बुढेड़ा स्थित एसजीटी विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ लेटर्स की मानद उपाधि से सम्मानित किया। उपाधि समारोह के मुख्य अतिथि व वरिष्ठ आइएएस अधिकारी व यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम के एडिशनल कंट्री डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमार एवं विश्वविद्यालय के चांसलर रामबहादुर राय ने संयुक्त रूप से प्रदान की। यह उपाधि सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए दी गई है। अशोक भगत प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और विकास भारती बिशुनपुर के संस्थापक सचिव हैं। यह संस्था 1983 से एक गैरसरकारी संगठन के रूप में झारखंड की ग्रामीण आबादी के उत्थान के लिए काम कर रहा है।

loksabha election banner

1951 में जन्मे अशोक भगत बिशुनपुर, गुमला में पूर्ण समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री और कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें झारखंड के स्वच्छ भारत अभियान के लिए मनोनीत किया गया है। आदिवासी और दलित लोगों के बीच परिवर्तन लाने में उन्होंने अनुकरणीय कार्य किया है। वे लोगों के पास जाओ, उनके साथ रहो, उनसे सीखो और करो, उनकी जरूरतों और मांग के अनुसार काम करो पर विश्वास करते हैं और इसी सिद्धांत पर काम करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.