वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा
फरुखनगर कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 07:41 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फरुखनगर : फरुखनगर कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा वाल्मीकि आश्रम से शुरू होकर वार्ड नंबर 13 स्थित वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में गंगा-शिव, वाल्मीकि के साथ लव-कुश, श्रीगणेश, एकलव्य व नृत्य की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा में संदीप यादव, सुखबीर सारवान, कुनाल सारवान, सुरेंद्र सारवान, राम सिंह सारवान, कृष्ण सिंह, समय सिंह, मोनी, एवं परिवर्तन संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें