Move to Jagran APP

बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया 100 करोड़ रुपये वसूलेंगे एसडीओ

जनवरी में बकाया और पिछले माह (दिसंबर) का बिल मिलाकर सर्कल-1 में 200 करोड़ और सर्कल-टू में 270 करोड़ रुपया वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 08:24 PM (IST)
बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया 100  करोड़ रुपये वसूलेंगे एसडीओ
बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया 100 करोड़ रुपये वसूलेंगे एसडीओ

महावीर यादव, बादशाहपुर

loksabha election banner

कोरोना काल में लोगों के सामने खड़ी हो गई आर्थिक तंगी और बिजली निगम बिल नहीं भेजे जाने की वजह से उपभोक्ताओं पर बकाया राशि की सूची लंबी हो गई। बिजली निगम का दोनों सर्कल में उपभोक्ताओं पर करीब 100 करोड़ रुपया बकाया है। निगम ने उपभोक्ताओं से यह राशि वसूलने के लिए अब कमर कस ली है। जो उपभोक्ता निगम का बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके बिजली कनेक्शन भी काटे जाएंगे। निगम उन पर अब कानूनी कार्रवाई करने की भी योजना बना रहा है। जनवरी में बकाया और पिछले माह (दिसंबर) का बिल मिलाकर सर्कल-1 में 200 करोड़ और सर्कल-टू में 270 करोड़ रुपया वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के जिला में दो सर्कल गुरुग्राम-1 व गुरुग्राम-2 है। गुरुग्राम-1 में प्रत्येक माह उपभोक्ताओं से बिजली बिल के रूप में 175 करोड़ रुपये की राशि वसूली जाती है। इसी तरह सर्कल-2 में करीब 200 करोड़ रुपये की बिजली खपत होती है। कोरोना काल में बिजली निगम उपभोक्ताओं की मीटर रीडिग नहीं ले सका। इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली बिल भेजे जाने में भी दिक्कतें रहीं। उपभोक्ताओं के पास भी इस दौरान कुछ आर्थिक तंगी रही। बिजली निगम की उपभोक्ताओं पर बकाया राशि बढ़ती चली गई।

इस बकाया राशि को वसूलने के लिए बिजली निगम ने अब रणनीति तैयार कर ली है। दिसंबर माह में सभी कार्यकारी अभियंताओं व उपमंडल अभियंताओं को बकाया राशि वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। सर्कल-1 में उपभोक्ताओं पर करीब 25 करोड़ बकाया है। दिसंबर माह में सर्कल-1 में उपभोक्ताओं ने करीब 170 करोड़ रुपये की बिजली जलाई। निगम को 170 करोड़ रुपये बिल के रूप में वसूलने थे। दिसंबर माह में बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से 197 करोड़ रुपये वसूले। 25 करोड़ बकाया राशि वसूलने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

सर्कल-2 में दिसंबर माह में उपभोक्ताओं से 168 करोड़ रुपये बिजली बिल के रूप में वसूले जाने थे। जबकि बिजली निगम के पास 198 करोड़ रुपये की वसूली हुई। सर्कल-2 में बिजली उपभोक्ताओं पर करीब 75 करोड़ बकाया पड़ा है। बिजली निगम ने इस राशि को वसूलने के लिए सभी कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। बकाया राशि वसूलने के लिए पूरा जोर दिया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जनवरी माह में बकाया राशि वसूलने के निर्देश हैं। सभी उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। अगर उपभोक्ता बिजली बिल की बकाया राशि जमा नहीं कराएंगे। तो उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। बकाया राशि ना देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की योजना भी बनाई जा रही है।

- जोगिदर सिंह हुड्डा, अधीक्षण अभियंता, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, सर्कल-2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.