Move to Jagran APP

10 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी फिरोजपुर झिरका स्थानीय शहर पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को 10 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें शहर के तिजारा मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया है। सिटी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो एक बाइक पर सवार होकर गोमांस ले जाने वाले हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर तिजारा मार्ग पर नाकेबंदी कर दोनों आरोपितों को घेर लिया। तलाशी के दौरान आरोपितों की बाइक से पुलिस को 10 किलो गोमांस बरामद हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 06:31 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 06:31 PM (IST)
10 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार
10 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार

- सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को बाल सुधार गृह भेजा।

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका : शहर के तिजारा मार्ग से पुलिस ने 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों विभिन्न धाराओं के तरह मामला दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इसकी जानकारी सिटी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों किशोर मोटरसाइकिल से मांस ले जा रहे थे। तभी गुप्त सूचना मिलने के बाद दोनों को पकड़ा गया। मांस के साथ ही उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार

दूसरी ओर सिटी पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका नाम उमर सईद है। वह सिधरावट थाना क्षेत्र के फिरोजपुर झिरका का रहने वाला है।

जांच अधिकारी टेकचंद ने बताया कि आरोपित नशीली दवाओं की खेप लेकर बाजार में बेचने जा रहा था। पर पुलिस को इसकी सूचना पहले ही लग गई और उसे दबोच लिया। उसके पास से नशीली दवाओंकी 161 सीसी बरामद हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.