Move to Jagran APP

किसानों के समर्थन में अनाज मंडी के व्यापारी आज हड़ताल पर

जागरण संवाददाता फतेहाबाद केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीनों कृषि बिलों का शुरुआत मे

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 07:28 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 07:28 AM (IST)
किसानों के समर्थन में अनाज मंडी के व्यापारी आज हड़ताल पर
किसानों के समर्थन में अनाज मंडी के व्यापारी आज हड़ताल पर

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीनों कृषि बिलों का शुरुआत में व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों ने किसानों को उनके बारे में बताया। व्यापारियों के सीख लेकर किसान सरकार का विरोध दिल्ली जाकर कर रहे है।

वहीं धान के सीजन में चुप बैठे व्यापारियों ने भी आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया है। अब मंगलवार को जिले की अधिकांश अनाज मंडियों के व्यापारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान किसान मंडी में किसी भी प्रकार की फसल की सरकारी खरीद नहीं होगी।

फतेहाबाद व्यापार मंडल जिला प्रधान प्रेम मित्तल ने बताया कि सरकार के किसानों व व्यापारी विरोधी कानून बनाया है। व्यापार मंडल शुरू से इसका विरोध कर रहा है। मंगलवार को फतेहाबाद मंडी सहित कई अनाज मंडियां में धान, कपास व सहित अन्य फसलों की खरीद नहीं होगा। उनका कहना है कि फिलहाल तो व्यापारियों की एक दिन की हड़ताल है। सरकार ने उनकी मांगें नहीं माने तो हड़ताल को लंबी भी चला सकते हैं।

वहीं भट्टूकलां व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण सिगला ने बताया कि मंगलवार को हड़ताल के कारण मंडी में किसी भी प्रकार की फसल की बोली नही होगी। उन्होंने बताया कि व्यापारी किसानों के समर्थन में है, सरकार को किसानों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। किसान व्यापारी का हमेशा चोली-दामन का साथ रहा है। किसान के बिना मंडियां चलना बहुत मुश्किल कार्य है। इसलिए सरकार को किसानों की मांगे पूरी करनी चाहिए। व्यापारी वर्ग किसान को अपना पूर्ण समर्थन करते हैं। ठरवी से दिल्ली कूच के लिए 20 किसान रवाना

संवाद सहयोगी, टोहाना: कृषि विरोधी कानूनों के विरोध में गांव ठरवी से 20 किसानों का जत्था बलजिद्र सिंह ठरवी के नेतृत्व में दिल्ली कू च के लिए रवाना हुआ। दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार यह किसान गांव ठरवी से बरवाला के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हुए।

बलजिद्र सिंह ठरवी ने कहा कि जब तक सरकार यह काले कानून वापिस नहीं लेती तब तक वह दिल्ली में ही डेरा डाले रखेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरा जत्था मंगलवार को रवाना होगा।

इन किसानों में सीता सिंह, बग्गा सिंह, कमल, गुरदीप, करमा सिंह, गुरविद्र सिंह, केवल सिंह, जगतार सिंह, काला सिंह, गुरमेल सिंह, गोगी आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.