Move to Jagran APP

आज जिले के 4200 विद्यार्थी देंगे नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा

जागरण संवाददाता फतेहाबाद शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए आज सरकारी व निजी स्कूलों में न

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 10:48 PM (IST)
आज जिले के 4200 विद्यार्थी देंगे नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा
आज जिले के 4200 विद्यार्थी देंगे नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद

loksabha election banner

शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए आज सरकारी व निजी स्कूलों में नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा आयोजित होगी। फतेहाबाद जिले के 139 स्कूलों का चयन किया गया। इसमें निजी व प्राइवेट स्कूल शामिल है। यह परीक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं व दसवीं के विद्यार्थी देंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा पिछले साल होनी थी, लेकिन कोरोना का कहर अधिक होने के कारण यह परीक्षा अब यानि 12 नवंबर को आयोजित की जा रही है।

जिले के 139 स्कूलों का चयन किया गया। जिसमें 4200 विद्यार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। जिले के 62 निजी स्कूल व 75 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया। इसके अलावा एक जवाहर नवोदय और एक केंद्रीय विद्यालय को भी शामिल किया गया। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। ये सर्वेक्षण चार सालों बाद होता है ऐसे में नवंबर 2020 में यह सर्वे होना था। लेकिन कोरोना के कारण पिछले साल स्कूल बंद थे। ऐसे में यह परीक्षा इस साल आयोजित हो रही है कक्षा तीसरी और पांचवीं के विद्यार्थियों को चार-चार विषयों तथा कक्षा आठवीं चार और दसवीं के पांच विषयों में से विद्यार्थियों को दो-दो विषयों की परीक्षा देनी होगी। शिक्षा स्तर जांचने के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। सरकारी स्कूलों, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सीखने की क्षमता के आंकलन के लिए परीक्षा मुख्य रूप से होगी। यह पूरे भारत में परीक्षा हो रही है। इन आंकड़ों पर डालें नजर

सर्वे परीक्षा में शामिल होंगे स्कूल : 139

निजी स्कूल : 62

सरकारी स्कूल : 75

जवाहर नवोदय विद्यालय : एक

केंद्रीय विद्यालय : एक कक्षा तीसरी में ये होंगे प्रश्न

विषय प्रश्न

हिदी 15

गणित 17

ईवीएस 15

:::47 प्रश्न दिए जाएंगे और 90 मिनट का समय मिलेगा।

कक्षा पांचवीं में ये आएंगे प्रश्न और ये होंगे अंक

विषय प्रश्न

हिदी 15

गणित 20

ईवीएस 18

परीक्षा में 53 प्रश्न दिए जाएंगे। 90 मिनट का समय मिलेगा।

कक्षा आठवीं का ये रहेगा शेड्यूल

विषय प्रश्न

हिदी 30

गणित 30

सामाजिक विज्ञान 30

विज्ञान 30

चार में से दो विषयों के पेपर दिए जाएंगे। 60 प्रश्न दिए जाएंगे और 120 मिनट का समय मिलेगा। कक्षा दसवीं में का ये रहेगा शेड्यूल

विषय प्रश्न

हिदी 35

गणित 35

सामाजिक विज्ञान 35

विज्ञान 35

अंग्रेजी 35

5 सेट में से विद्यार्थी को पेपर करने के लिए दो सेट दिए जाएंगे। 70 प्रश्न प्रति पेपर में होंगे और 120 मिनट मिलेंगे। ये रहा परीक्षा शेड्यूल:

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण 7:30 बजे से 8:30 बजे अधिकारी करेंगे।

विद्यार्थियों का चयन पर्यवेक्षक की सहायता से किया जाएगा 8:30 बजे से 9:30 बजे

पुस्तिका वितरण 10:20 से 10:30 बजे तक।

परीक्षा शुरू होगी 10:30 बजे से। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे परीक्षा की तैयारी पूरी है। जिले के 139 स्कूलों का चयन किया गया। सभी स्कूलों में पहले ही माक टेस्ट आयोजित किए जा चुके है। ऐसे में शतप्रतिशत हाजिरी रहे इसके लिए सभी को आदेश भी दिए गए है। इस परीक्षा का वो खुद भी निरीक्षण करेंगे।

दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.