बाइक सवार युवक ने सैर करने निकली महिला की चेन छीनी
जिले में कोरोना नियमों का पालन करवाने के लिए जगह जगह पुलिस होने का दावा प्रशासन कर रहा है। लेकिन छीना झपटी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार सुबह साढ़े 7 बजे रामस्वरूप पकौड़े वाली गली में बाइक पर आए दो युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। युवक पंजाब नंबर की एक बाइक पर सवार होकर आए थे। इनमें से चेन झपटने वाले युवक ने टोपी पहनी हुई थी। गली में ही स्थित एक गारमेंट्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : जिले में कोरोना नियमों का पालन करवाने के लिए जगह जगह पुलिस होने का दावा प्रशासन कर रहा है। लेकिन छीना झपटी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार सुबह साढ़े 7 बजे रामस्वरूप पकौड़े वाली गली में बाइक पर आए दो युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। युवक पंजाब नंबर की एक बाइक पर सवार होकर आए थे। इनमें से चेन झपटने वाले युवक ने टोपी पहनी हुई थी। गली में ही स्थित एक गारमेंट्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
शहर के जवाहर चौक निवासी एकता ग्रोवर अपनी एक सहेली के साथ बुधवार सुबह साढ़े 7 बजे सैर करने के लिए घर से निकली थी। जब दोनों रामस्वरूप पकौड़े वाली गली से गुजर रही थीं। इसी दौरान सामने से बाइक पर दो युवक आते हैं। महिलाओं के पास आकर बाइक रुकता है और पीछे बैठा युवक जिसने कैप पहनी थी, वह बाइक से उतरता है और तेजी से महिलाओं के पीछे जाकर एक महिला के गले में पहनी चेन पर झपटा मारता है। जितनी देर तक महिलाएं कुछ समझ पातीं, युवक बाइक पर बैठ जाता है और दोनों वहां से चंपत हो जाते हैं। महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दी शिकायत में एकता ग्रोवर ने बताया कि उसके गले में दो तोले सोने की चेन थी जो आरोपित झपट करे ले गए है। पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।