Move to Jagran APP

सुभाष बराला ने म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा अभियान की शुरुआत

संवाद सहयोगी टोहाना कैंची चौक स्थित नंदीशाला में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सोमवार को म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा अभियान की शुरुआत पौधे लगाकर की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 08:49 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 08:49 AM (IST)
सुभाष बराला ने म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा अभियान की शुरुआत
सुभाष बराला ने म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा अभियान की शुरुआत

संवाद सहयोगी, टोहाना:

prime article banner

कैंची चौक स्थित नंदीशाला में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सोमवार को म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा अभियान की शुरुआत पौधे लगाकर की।

सुभाष बराला ने कहा कि पूरे हरियाणा में आज से इस अभियान की शुरुआत हो रही है। जिसके तहत समस्त हरियाणा में लाखों पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे लगाने के साथ-साथ हमें इनकी सुरक्षा भी करनी है ताकि पर्यावरण को स्वच्छ व हरियाणा को हरा-भरा बनाया जा सके। रक्षाबंधन के अवसर पर सुभाष बराला को नंदीशाला महिला संकीर्तन मंडल की महिलाओं ने राखी भी बांधी। इस अवसर पर सुभाष बराला ने गोबर से लकड़ी बनाने वाली मशीन का शुभारंभ किया और गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने की इस पहल की प्रशंसा भी की। इसके उपरांत उन्होंने गोवंशों को हरा चारा व गुड़ खिलाया तथा नंदीशाला का निरीक्षण भी किया।

इससे पूर्व नंदीशाला के संरक्षक दलीप सैनी, संयोजक व संचालक धर्मपाल सैनी, प्रधान बंसी सैनी, प्रेम सैनी, बलजीत सैनी, रामकुमार सैनी, महावीर सैनी, भीम सैनी आदि ने सुभाष बराला का नंदीशाला में पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर जयदीप बराला, जिले बराला, कृष्ण नैन, अनिल भाटिया, बलदेव सैनी, रिकू मान, रविद्र मेहता, जगमेल कटारिया, कृष्ण सैनी, ललित मोहन प्रभाकर, गणेश सैनी, अनिल सैनी, रूप सैनी, सुभाष गर्ग, राजकुमार सैनी, वेद जांगड़ा, नसीब कुमार, राजकुमार सैनी, मनोहर सैनी, जोगिद्र सैनी, छितर सैनी, महेंद्र सैनी, तरसेम कुमार, लक्की हांडा, कर्मवीर फौजी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.