योग का दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए : देवीलाल
जीवन की शुरुआत की जा सकती है। यह बात पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक देवीलाल चंदौरा ने श्रीराम आश्रम शिव मंदिर में आयोजित योग कक्षा में साधकों को योग का क्रियाओं का अभ्यास करवाते हुए कही।
संवाद सूत्र, रतिया : योग को हमें दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ
जीवन की शुरुआत की जा सकती है। यह बात पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक देवीलाल चंदौरा ने श्रीराम आश्रम शिव मंदिर में आयोजित योग कक्षा में साधकों को योग का क्रियाओं का अभ्यास करवाते हुए कही।
उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर एक मशीन की तरह है, जिसके विभिन्न हिस्से सही रूप से संचालित होते रहे तो मनुष्य को कोई बीमारी नहीं होती। लेकिन यदि एक भी हिस्से में जरा सा विकार आ जाए तो पूरे मनुष्य शरीर को कष्ट झेलना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में योग में विद्यमान विभिन्न आसन और क्रियाएं शरीर के सभी हिस्सों को सही प्रकार से संचालन सुनिश्चित करते हैं। जिससे मनुष्य सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रह सकता है।
उन्होंने कहा कि योग हमारा प्राचीन आध्यात्मिक अनुशासन है, जिसके माध्यम से हम स्वयं को मन और आत्मा से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा सादा भोजन करना चाहिए और बाजार में तैयार होने वाले तेल, मसालेदार व फास्टफूड जैसे भोजन से बचना चाहिए व हमेशा प्राकृतिक वस्तुओं व खान-पान का प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खान-पान के कारण अधिकांश लोग विभिन्न बीमारियों से घिरे हुए हैं और ऐसी बीमारियों से योग के माध्यम से ही बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि योग ऐसी विधि है जिसमें दवा की जरूरत नहीं पड़ती, बिना दवा से ही जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज हो सकता है। इस मौके पर अनेक साधक उपस्थित थे।