Move to Jagran APP

खेती बचाओ संघर्ष समिति ने कृषि कानूनों की प्रतियां जला कर मनाई होली

होली पर्व पर अनेक किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई। जिले में पांच जगह प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों को लागू करने का विरोध किया गया। सभी जगह किसानों ने सरकार से किसान हित में कृषि कानून वापस लेने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 07:27 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 07:27 AM (IST)
खेती बचाओ संघर्ष समिति ने कृषि कानूनों की प्रतियां जला कर मनाई होली
खेती बचाओ संघर्ष समिति ने कृषि कानूनों की प्रतियां जला कर मनाई होली

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : होली पर्व पर अनेक किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई। जिले में पांच जगह प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों को लागू करने का विरोध किया गया। सभी जगह किसानों ने सरकार से किसान हित में कृषि कानून वापस लेने की मांग की। रतिया में किसानों ने भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए तीनों कृषि कानूनों को रद करवाने को लेकर प्रदर्शन किया। राजीव गांधी चौक पर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीनों नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाते हुए होली मनाई। फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर किसानों ने प्रदर्शन करते हुए तीनों कानून की प्रतियां जलाई।

loksabha election banner

इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। वहीं भट्टूकलां व गांव पीलीमंदोरी में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों की प्रतिया जलाते हुए होली मनाई। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का भी फूतला फूंका।

किसानों ने बताया के चार महीने से किसान धरना प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में बैठे हैं। लेकिन सरकार मौन धारण किया हुए है। किसानों में सरकार के प्रति भारी रोष है। इसी रोष के चलते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रत्येक गांव-गांव में भी प्रतियां जलाई गई है ताकि इस केंद्र सरकार के कानों तक आवाज पहुंचे। यह रहे मौजूद

इस अवसर पर मेजर सिंह, टेक सिंह चहल, इकबाल सिंह खोखर, बलविदर सिंह सरपंच, राजेंद्र, दरिया सिंह पुनिया, गुरनाम सिंह धालीवाल, कुलदीप सिंह चिम्मों, डीपी महेला ,राजेन्द्र कस्वां सहित सैकड़ों लोग भी तीनों कानून दहन में शामिल थे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.