रोहित मेहता ने 95वीं बार किया रक्तदान
संवाद सहयोगी टोहाना मानव सेवा संगम के वरिष्ठ सदस्य व स्टार ब्लड डोनर रोहित मेहता ने आ
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 07:16 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 07:16 AM (IST)
संवाद सहयोगी, टोहाना:
मानव सेवा संगम के वरिष्ठ सदस्य व स्टार ब्लड डोनर रोहित मेहता ने आपात स्थिति में एक महिला के लिए 95वीं बार रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया है। जिसका अस्पताल संचालक व महिला के स्वजनों ने आभार जताया। शालिनी अस्पताल में एक महिला का स्वास्थ्य खराब होने पर आपात स्थिति 2 ब्लड यूनिट की आवश्यकता पड़ने पर स्टार ब्लड डोनर रोहित मेहता ने संगम ब्लड बैंक में जाकर 95वीं बार रक्तदान किया। जबकि दूसरा यूनिट गांव मादूवाला के राजेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया। मानव सेवा संगम चैरिटेबल ट्रस्ट ने रोहित मेहता को प्रशस्ति पत्र पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें