Move to Jagran APP

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा

देशव्यापी हड़ताल के लिए विभिन्न संगठनों की एक संयुक्त बैठक कर्मचारी नेता ईश्वर सिंह बूरा की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय में हुई। जिसका संचालन सर्व कर्मचारी संघ के सचिव धर्मपाल गिल ने किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 05:55 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 05:55 AM (IST)
विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा
विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा

संवाद सहयोगी, टोहाना: 26 नवंबर को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के लिए विभिन्न संगठनों की एक संयुक्त बैठक कर्मचारी नेता ईश्वर सिंह बूरा की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय में हुई। जिसका संचालन सर्व कर्मचारी संघ के सचिव धर्मपाल गिल ने किया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान प्रेम नैन, सीटू जिला प्रधान मदन सिंह, मिड्-डे मिल यूनियन की जिला प्रधान गगनदीप कौर, भवन निर्माण यूनियन के जिला प्रधान रोहतास कुमार, ग्रामीण सफ ाई कर्मचारी संघ के दर्शन सिंह, लाभ चंद, हरियाणा रोड़वेज से चंद्रभान, नगर परिषद से सुभाष भट्टी, सिचाई विभाग से राजीव गिल, कृष्ण चमारखेड़ा, पब्लिक हैल्थ से लाभ सिंह, अमित कुमार आदि कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने 26 नवंबर की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए 26 नवंबर को 11 बजे गोगामेड़ी स्थल पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी, मिड्-डे मिल वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, भवन निर्माण वर्कर, सभी मजदूर संगठन, ग्रामीण सफ ाई कर्मचारी व सभी किसान संगठन शामिल होंगे। उपस्थित प्रतिनिधियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों की निदा की व सरकार को हड़ताल सफल बनाने की चेतावनी दी। कर्मचारी नेताओं ने सरकार से मांग की कि सरकार हठधर्मिता छोड़कर ट्रेड यूनियनों की बात मानकर जनता के हित के फैसले लें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.