Move to Jagran APP

घर-घर जाकर लोगों को पार्टी नीतियों का प्रचार व प्रसार करें : कंबोज

भूना रोड पर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को ओबीसी मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्यातिथि ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज थे तथा अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रहनवाली ने की। इस बैठक में विशेष तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा तथा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुरेन्द्र रहनवाली ने कर्णदेव कंबोज का बुक्का भेंटकर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 10:00 PM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 10:00 PM (IST)
घर-घर जाकर लोगों को पार्टी नीतियों का प्रचार व प्रसार करें : कंबोज

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : भूना रोड पर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को ओबीसी मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्यातिथि ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज थे तथा अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रहनवाली ने की। इस बैठक में विशेष तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा तथा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुरेन्द्र रहनवाली ने कर्णदेव कंबोज का बुक्का भेंटकर स्वागत किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर कर्णदेव कंबोज ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसके कार्यकर्ताओं राष्ट्रहित में काम करते हैं, अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं सिर्फ सत्ता सुख के लिए ही काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े गर्व का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री देश का मजबूत नेतृत्व करते हैं, उनके नेतृत्व का लोहा पूरा विश्व मान रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी नीतियों का प्रचार व प्रसार करें। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के लिए सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उसकी भी हर व्यक्ति को जानकारी दी जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।

यह रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, भाजपा प्रदेश सचिव रविन्द्र बलियाला, प्रवीन जोड़ा, सीताराम सुथार, चंद्र सिंह सोनी, इंद्र सिंह, सीताराम सोनी, प्रदीप मांडन, राजेन्द्र, पवन वर्मा, सुभाष गेदर, संदीप सैन, जगदीश शर्मा, शाम कंबोज, महेश शर्मा, शम्मी ढींगड़ा, डा. रणजीत ओड, अंकित सिगला, राखी मक्कड़, चंद्रप्रकाश बजाज, बनवारी लाल गहलोत, सतनाम सिंह सहित ओबीसी मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.