नृत्य में प्रीति तो गायन में काजल रही प्रथम
राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन गायन व नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने हुनर दिखाएं। नृत्य प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम प्रेमवती द्वितीय व निशा तृतीय स्थान पर रही।
संवाद सूत्र, भट्टूकलां :
राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन गायन व नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने हुनर दिखाएं। नृत्य प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, प्रेमवती द्वितीय व निशा तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. ज्योति झाझड़ा, रविद्र कुमार व दिलसुख ने निभाई। गायन प्रतियोगिता में काजल प्रथम, सपना द्वितीय व मनोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. राजेश कुमार, दीपक कुमार व अनिल कुमार ने निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महेंद्र प्रदीप ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि कालेज जीवन का वह पड़ाव है, जिसमें विद्यार्थी कुछ कर गुजरने के सपने देखता है। ऐसे में विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। युवा वर्ग सभ्य समाज की स्थापना करने में अपनी अहम भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि कॉलेज स्तर के ऐसे कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बढ़ -चढ़ कर भाग लेना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते है। यही प्रतिभा आगे चलकर देश व प्रदेश में क्षेत्र का नाम रोशन करती है। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के इंचार्ज राजेंद्र कुमार सेवदा ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। उन्होंने आएं हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार के बारे में बताया। कार्यक्रम में मंच संचालन दर्शन सिंह व दिलसुख ने किया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार, प्रो. राजेंद्र कुमार, डा. सुभाष चंद्र, सतीश कुमार, मदनलाल, हरीश कुमार, जितेंद्र सिंह, जयसिंह, निलेश आदि मौजूद थे।