नागरिकता संशोधन बिल के प्रति विपक्षी दल कर रहे हैं गुमराह : दुड़ाराम
संवाद सूत्र भूना नागरिक संशोधन बिल लोगों की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकत
संवाद सूत्र, भूना :
नागरिक संशोधन बिल लोगों की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश हित में नागरिक संशोधन बिल 2019 बनाया है, जिससे देश उन्नति के रास्ते पर चलेगा, लेकिन दुख की बात है कि विपक्षी पार्टियां सही कार्य को भी गलत बताते हुए नागरिकों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। यह बात हलका विधायक चौधरी दुड़ाराम ने भूना की अनाज मंडी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विधायक चौधरी दुड़ाराम ने भूना मंडी का दौरा किया और नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। विधायक ने बाबा राणाधीर मंदिर में विधिवत रूप से पूजा की और मंदिर में मौजूद महात्मा का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने गांव की गलियों, बाजार तथा अनाज मंडी का भी निरीक्षण किया।
विधायक ने नुक्कड़ सभाओं को विधायक ने कहा कि प्रधान नेक सोच के साथ नागरिक संशोधन लागू करना चाह रहे हैं, ऐसे में लोग विपक्षी दल के नेताओं के बहकावे में न आएं उनसे सजग व सावधान रहें, क्योंकि यह बिल राष्ट्र हित में है। उन्होंने कहा कि हर शनिवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक टोहाना रोड स्थित किसान रेस्ट हाउस भूना में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद की जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले है।
इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मेवा सिंह वाल्मीकि, वाईस चेयरमेन अनिल नड्डा, पार्षद नरेंद्र बागड़ी, बलजीत सोनी, ईश्वर गर्ग, नंद लाल कंबोज, अरूण सेठी, बलजीत बिट्टू आदि भी मौजूद थे।