20 किमी प्रति घंटे से चली उत्तर पश्चिमी हवाएं, दिनभर छाए रहे बादल
पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बिगड़ रहा है। कभी ठंड अधिक हो रही है तो कभी बादल छा रहे है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। जिससे किसानों को परेशान कर दिया है। किसानों की माने तो अगर इस समय बरसात होगी तो गेहूं की बिजाई प्रभावित होने के साथ ही आर्थिक नुकसान होगा।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बिगड़ रहा है। कभी ठंड अधिक हो रही है तो कभी बादल छा रहे है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। जिससे किसानों को परेशान कर दिया है। किसानों की माने तो अगर इस समय बरसात होगी तो गेहूं की बिजाई प्रभावित होने के साथ ही आर्थिक नुकसान होगा। इसके अलावा गेहूं की बिजाई भी लेट हो जाएगी। वही रविवार को दिनभर बादल छाने के कारण तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात का तापमान गिरने से ठंड एकाएक बढ़ गई है। दिनभर धूप कम निकलने के कारण दिन के समय भी ठंड महसूस होती रही। जैसे जैसे शाम होती गई तो ठंड ने बढ़ गई।
रविवार को 20 किमी प्रति घंटे के हिसाब से उत्तर पश्चिमी हवाएं चली। जिससे दिनभर कभी बादल आते रहे तो कभी जाते रहे। मौसम विभाग ने जताया है कि आने वाली 24 नवंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में कही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। अगर बरसात होगी तो ठंड और अधिक बढ़ जाएगी और धुंध की शुरूआत भी हो जाएगी। जिले में अभी तक केवल एक दिन ही धुंध आई थी। वहीं जिले में पराली जलाने की घटनाएं कम होने के कारण एक्यूआइ भी गिर गया है। अब जिले का एक्यूआइ 160 है जो अच्छा है। ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चे हो रहे बीमार
जिस तरह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है तो बच्चे बीमार होने भी शुरू हो गए है। बच्चों के अंदर बीमारी से लड़ने की क्षमता कम होती है। ऐसे में ये बच्चे बीमार हो रहे है। प्राइवेट अस्पतालों की बात करे तो बाल रोग विशेषज्ञों के पास ओपीडी दोगुनी हो गई। यही हाल सरकारी अस्पताल का है। लेकिन सरकारी अस्पताल में डाक्टर कम होने के कारण लोग अपने बच्चों को लेकर प्राइवेट अस्पताल में जा रहे है। इस समय बच्चे बुखार, जुकाम व खांसी की बीमारी से हो रहे है। अगर बच्चों का ध्यान रखेंगे तो बीमारी से बचाया जा सकता है। ये रखे ध्यान
- घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े अवश्य पहने।
-बच्चों को बाइक पर सफर मत करवाए।
-10 बच्चे से पहले छोटे बच्चों को घर से बाहर ना निकाले।
-अगर बच्चे बीमार है तो डाक्टर की सलाह अवश्य ले।
-बीमारी होने पर अपने स्तर पर दवाईयां किसी को ना दे।
-बीमार व्यक्ति से बच्चों को दूर रखना चाहिए। अगले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। कहीं हल्के बादल छाएंगे तो कहीं हल्की धुंध भी रहेगी। ऐसे में तापमान में गिरावट आनी संभावित है। तेज बरसात होने की संभावना नाममात्र है। ऐसे में किसान मौसम को देखकर की गेहूं की बिजाई करे।
- डा. मदन खीचड़, अध्यक्ष मौसम विभाग हिसार मौसम बदल रहा है ऐसे में बच्चे भी बीमार हो रहे है। बच्चों को सर्दी लग रही है। ऐसे में वो बुखार, जुकाम व खांसी से र्ग्रस्त हो रहे है। ऐसे में लोगों से अपील है कि सुबह शाम ठंड से बच्चों को बचाए। बिना गर्म कपड़े बनाए बच्चों को घर से बाहर ना निकाले। अगर ऐसा करेंगे तो हम बच्चों को बचा सकते है। अगर बच्चे बीमार है तो किसी अच्छे डाक्टर के पास उसका इलाज करवाना चाहिए।
डा. समीर टुटेजा, बाल रोग विशेषज्ञ समीर अस्पताल फतेहाबाद