अवैध होर्डिंग हटाने के लिए नगरपालिका ने चलाया अभियान
नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल पर विभाग की अनुमति के बिना लगाए गए होर्डिग बोर्ड को उतारने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर पालिका के कर्मचारियों ने सैकड़ों पोल पर लगे होर्डिंग बोर्ड को हटाकर अपने कब्जे में ले लिए। नगरपालिका सचिव सुरेंद्र कुमार के समक्ष पिछले कई दिनों से निरंतर शिकायतें आ रही थी कि स्टेट हाईवे के अलावा मुख्य मार्गो पर जितने भी स्ट्रीट लाइट व बिजली के पोल लगे हुए हैं। उन पर अधिकांश लोगों ने विभाग की अनुमति के बिना ही अपने प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग बोर्ड लगाए हुए हैं और इन होर्डिंगों के कारण दुर्घटनाओं का भय भी बना रहता है।
संवाद सूत्र, रतिया : नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल पर विभाग की अनुमति के बिना लगाए गए होर्डिग बोर्ड को उतारने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर पालिका के कर्मचारियों ने सैकड़ों पोल पर लगे होर्डिंग बोर्ड को हटाकर अपने कब्जे में ले लिए। नगरपालिका सचिव सुरेंद्र कुमार के समक्ष पिछले कई दिनों से निरंतर शिकायतें आ रही थी कि स्टेट हाईवे के अलावा मुख्य मार्गो पर जितने भी स्ट्रीट लाइट व बिजली के पोल लगे हुए हैं। उन पर अधिकांश लोगों ने विभाग की अनुमति के बिना ही अपने प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग बोर्ड लगाए हुए हैं और इन होर्डिंगों के कारण दुर्घटनाओं का भय भी बना रहता है।
सचिव ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को तत्परता से ही उपरोक्त होर्डिंग बोर्ड हटाने के आदेश दे दिए। सचिव के आदेश के पश्चात आज बाद दोपहर को नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की टीम ट्रैक्टर-ट्राली के साथ शहर के बुढ़लाडा रोड, भगत सिंह चौक, संजय गांधी चौक, फतेहाबाद रोड, टोहाना रोड व अन्य मार्गो पर पहुंची और उन्होंने स्ट्रीट लाइट व बिजली के पोल पर लगे सभी होर्डिंग बोडरे को हटा कर अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान नगरपालिका अधिकारियों ने बिना अनुमति से होर्डिंग बोर्ड लगाने वाले सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों को भी हिदायतें दी है कि अगर भविष्य में किसी ने भी विभाग की अनुमति के बिना स्टेट हाईवे पर लगे बिजली व स्ट्रीट लाइट के पोल पर किसी प्रकार का होर्डिंग बोर्ड लगाए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।