स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को अपनाने का दिया संदेश
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में किसान विश्राम गृह में अभाविप की टोहाना नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 158 जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़े के तहत स्वामी विवेकानंद-एक विचार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, टोहाना:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में किसान विश्राम गृह में अभाविप की टोहाना नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 158 जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़े के तहत स्वामी विवेकानंद-एक विचार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित जिला उपायुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह सतीश समैण, विशेष उपस्थिति परिषद के विभाग संगठन मंत्री बलजीत यादव, जबकि अध्यक्ष के तौर पर महाराजा अग्रसेन स्कूल समिति के सचिव सुरेश सिगला, नगर अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता व नगर मंत्री नीरज गिल ने उपस्थित थे। उन्होंने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन चेतन व विनय ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश सिगला ने सभी का स्वागत किया।
मुख्यातिथि जिला उपायुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने स्वामी विवेकानंद के जीवन वृतांत का सजीव चित्रण करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए गए धार्मिक व आध्यात्मिक मार्ग पर चलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सतीश समैण ने स्वामी विवेकानंद-एक विचार विषय पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया। वहीं नगर अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता व नगर मंत्री नीरज गिल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रांत एग्रीविजन संयोजक डा. प्रवीण गिल, संदीप समैण, जिला संयोजक अमित गाड़ा, डा. भीम सिंह, सन्नी चौहान, शक्ति , संदीप धारणिया, बलविद्र , रूपेश शर्मा, ज्योति, आरती सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।