योग व आयुर्वेदिक से कई प्रकार के रोग दूर भागते है : बेनीवाल
संवाद सूत्र, भट्टूकलां: योग व आयुर्वेदिक से कई प्रकार के रोग दूर भागते है। इनके प्रयोग से व्य
संवाद सूत्र, भट्टूकलां: योग व आयुर्वेदिक से कई प्रकार के रोग दूर भागते है। इनके प्रयोग से व्यक्ति पर बीमारी कभी हावी नहीं हो सकती। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग व आयुर्वेदिक का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए। यह बात योग शिक्षक राजेश बेनीवाल ने भट्टकलां के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चले एनएसएस शिविर के दौरान स्वयं सेवकों को योग करवाते हुए कही। उन्होंने कहा कि इन दिनों हर जगह हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, बथुआ, मेथी, सरसों, मूली, गाजर आदि सहज ही मिल जाती है। जोकि विटामिनों से भरपूर होती है। इनसे शरीर में विटामिनो की पूर्ती हो जाती है। जिससे व्यक्ति का शरीर स्वस्थ बना रहता है। इसी प्रकार गिलोय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। ये चिकनगुनिया, बुखार, मलेरिया, डेंगू जैसी भयानक जानलेवा बीमारियों में कारगर सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि योग से भी व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है। सुबह उठकर आधा घंटा योग करने मात्र से ही बीमारियां पास नही फटकती। सुबह उठकर योग से पहले आधा या एक लीटर गुनगुना पानी अवश्य पीना चाहिए। जिससे पेट साफ रहता है और शरीर में ताजगी आती है। उम्र के हिसाब से यदि व्यक्ति योग नही कर सकता तो ऐसे व्यक्ति को एक दो किलोमीटर प्रात: की सैर बहुत ही उपयोगी होती है। इस अवसर पर शिविर प्रभारी हरपाल बैनिवाल, सुरेन्द्र पीटीआई, प्रवक्ता बंसीलाल गुजार, देवेन्द्र बाना, महेन्द्र ¨सह, प्रमोद, दलीप ¨सह, राजेन्द्र सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे।