लायंस क्लब का किया गठन, सदस्यों को किया सम्मानित
संवाद सहयोगी टोहाना लायंस क्लब के नवगठन के उपरांत प्रथम बैठक का आयोजन क्लब अध्यक्ष एडवोके
संवाद सहयोगी, टोहाना : लायंस क्लब के नवगठन के उपरांत प्रथम बैठक का आयोजन क्लब अध्यक्ष एडवोकेट विरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर जिला गवर्नर लॉयन हरदीप सिंह सरकारिया ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में केबिनेट सचिव लॉयन संजय गांधी, क्षेत्रीय चेयरमैन लायन संजीव ठाकुर, उपस्थित थे। उन्होंने क्लब के प्रोटोकॉल के बारे में उपस्थित सदस्यों को जागरूक किया।
मंच संचालन डा. ओमप्रकाश ग्रोह ने किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने क्लब के सभी सदस्यों को क्लब के बैज पिन लगाकर सम्मानित किया। वहीं उन्होंने टोहाना में क्लब के गठन के लिए क्षेत्रीय चेयरमैन लॉयन संजीव ठाकुर का आभार जताया।
एडवोकेट विरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य टोहाना में क्लब के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में अपना योगदान देना है। वहीं उन्होंने कहा कि हमें अपने समय में कुछ समय समाज को भी समर्पित करते हुए समाज सेवा के कार्यों में अवश्य योगदान देना चाहिए। अपने व्यस्त समय में से समाज के लिए समय जरूर दें। उन्होंने बताया कि इस क्लब के अभी तक 23 सदस्य है और समाज सेवा में रूचि रखने वाले सदस्यों को इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन हरदीप सिंह सरकारिया व केबिनेट सचिव संजय गांधी का भी बैठक में पधारने पर आभार जताया।
क्लब के सदस्यता चेयरमैन एडवोकेट सतीश भटनागर ने बैठक में उपस्थित सभी लॉयन सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जोधा राम मेहरा, आरएल माथुर, विनोद अग्रवाल, राज कुमार गोयल, लबलेश ग्रोवर, डा. देव प्रकाश, विजय ग्रोवर, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।