Move to Jagran APP

आपराधिक घटनाएं बढ़ने से पर भड़के व्यापारी थाना प्रभारी से मिले

संवाद सहयोगी टोहाना शहर में बढ़ते अपराध व चरमराई कानून व्यवस्था के संदर्भ में हरिया

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:17 AM (IST)
आपराधिक घटनाएं बढ़ने से पर भड़के व्यापारी थाना प्रभारी से मिले
आपराधिक घटनाएं बढ़ने से पर भड़के व्यापारी थाना प्रभारी से मिले

संवाद सहयोगी, टोहाना:

loksabha election banner

शहर में बढ़ते अपराध व चरमराई कानून व्यवस्था के संदर्भ में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल शाखा टोहाना का एक शिष्टमंडल प्रधान जगदीश पाहवा की नेतृत्व में शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह से मिला। उन्होंने बताया कि शहर में चोरी, लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जबकि कानून व्यवस्था खस्ता हाल है। बढ़ती सर्दी के साथ-साथ धुंध में रात के समय चोर भी सक्रिय हो चुके है। दो दिन पहले पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने टोहाना में मेडिकल संचालक से 27 हजार रूपये लूटे। जिसे पुलिस पकड़ नहीं पाई।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों व आमजन का पुलिस से विश्वास उठता जा रहा है। रात के समय सार्वजनिक स्थानों पर तैनात चौकीदार सुबह 5 बजे के बाद घर चले जाते हैं। इसी दौरान चोर वारदात को अंजाम देते हैं। इसलिए चौकीदारों का डयूटी टाईम बढ़ाया जाना चाहिए। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गत रात्रि उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से बात कर टोहाना की मौजूदा स्थिति बारे जानकारी दी थी। उन्होंने थाने में पुलिस जवानों की संख्या में कमी बताते हुए इसकी पूर्ति के लिए भी अपील की है। उन्होंने बताया कि चोरों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। वहीं उन्होंने रात्रि गश्त बढाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर रमेश गोयल, राजेंद्र ठकराल, जोनी मेहता, ओंकार गर्ग, रमेश गर्गए, कन्हैया लाल अरोड़ा, अशोक मेहता, धर्मवीर ग्रेजुएट, रमेश मेहता, प्रवक्ता पवन वधवा आदि व्यापारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.