Move to Jagran APP

शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा व फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम की अध्यक्षता में शहीदों के सम्मान में लालबत्ती से लेकर शहीद स्मारक लघु सचिवालय तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों का राष्ट्र प्रेम देशभक्ति और भारी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। वहीं पुलिस की गाड़ियां भी इस यात्रा के साथ चलती रही। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद की तिरंगा यात्रा देश व प्रदेशवासियों की जनता के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेंगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 06:00 PM (IST)
शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा व फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम की अध्यक्षता में शहीदों के सम्मान में लालबत्ती से लेकर शहीद स्मारक, लघु सचिवालय तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों का राष्ट्र प्रेम, देशभक्ति और भारी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। वहीं पुलिस की गाड़ियां भी इस यात्रा के साथ चलती रही। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद की तिरंगा यात्रा देश व प्रदेशवासियों की जनता के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेंगी।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने बताया कि तिरंगा यात्रा 1 अगस्त को हरियाणा के भिवानी जिला से कृषि मंत्री जेपी दलाल व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ द्वारा यह यात्रा आरंभ की गई थी, जो प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से सफलतापूर्वक हो रही हैं। तिरंगा यात्रा में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा सभी वर्गो के नागरिक शामिल हो रहे हैं। 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फतेहाबाद की जनता ने यात्रा में जोश व उमंग के साथ भारी संख्या में भाग लेकर नया इतिहास रचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बधाई के पात्र है।

विधायक दुड़ाराम ने कहा कि भारत माता के लिए कुर्बानी देने वालों में जिला फतेहाबाद के वीर जवानों का हमेशा अग्रणी योगदान रहा है। आज एक बार फिर पूरे प्रदेश में फतेहाबाद नाम जाएगा कि फतेहाबाद की धरती से किसान, युवा और देशभक्ति से सराबोर लोगों ने जाति, धर्म और मजहब को भुलाकर एकजुट होकर वीर शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकाल कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है।

इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने, प्रवीण जोड़ा, राजपाल बैनीवाल, सीमादत्ता, किरण नारंग, रमेश छिरंग, श्याम कंबोज, विजय गोयल, अनिल सिहाग, महेश शर्मा, धनंजय अग्रवाल, अशोक जाखड़, राजेंद्र प्रजापती, राखी मक्कड़, नेहा मितल, विद्यारति, डा. रणजीत ओड़, सुमित गोदारा, राजेंद्र गोदारा, राकेश गंभीर, कंवल चौधरी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.