नगरपरिषद और फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपरिषद व
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपरिषद व अग्निशमन सेवा के कर्मचारी सोमवार को 12 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कर्मचारियों की मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की। भूख हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान ओमप्रकाश लोट ने की व संचालन राजाराम टाक ने किया। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में धर्मेन्द्र ¨सह, सुरेन्द्र ¨सह, बलवंत ¨सह सफाई कर्मचारी व जय ¨सह फायरमैन शामिल रहे। प्रधान ओमप्रकाश लोट ने इन कर्मचारियों को माला पहनाकर भूख हड़ताल शुरू करवाई। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद व फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने पहले भी अपनी मांगों को लेकर 16 दिन तक हड़ताल की थी। उस समय सरकार ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया था और उनकी मांगों को जायज बताते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन नीति लागू करने, फायर बिग्रेड से ठेका प्रथा हटाकर विभागीय रोल पर करने सहित अनेक मांगों को लागू करने की वादा किया था। लेकिन इतना समय बीत जाने के बावजूद भी सरकार ने उनकी मांगों को लागू न करके कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है।