Move to Jagran APP

सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएं : ग्रोहा

भाजपा जिलाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह ग्रोहा के नेतृत्व में फतेहाबाद जिले प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर भूना रोड स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया। जिसमें फतेहाबाद व रतिया विधानसभा के अंतर्गत फतेहाबाद नगर मंडल भिरडाना रतिया नगर मंडल व रतिया ग्रामीण मंडलों के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 07:22 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 07:22 AM (IST)
सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएं : ग्रोहा
सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएं : ग्रोहा

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह ग्रोहा के नेतृत्व में फतेहाबाद जिले प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर भूना रोड स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया। जिसमें फतेहाबाद व रतिया विधानसभा के अंतर्गत फतेहाबाद नगर मंडल, भिरडाना, रतिया नगर मंडल व रतिया ग्रामीण मंडलों के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जनकल्याण नीतियां जन-जन तक पहुंचे। ये कार्य कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करना है। फतेहाबाद के भाजपा जिला कार्यालय में रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने भारत

और हमारा दायित्व विषय पर अपने विचार रखे। इसके पश्चात सरदारी लाल ने भाजपा का इतिहास और विकास पर, सुनील मेहता ने आत्मनिर्भर के साथ

राष्ट्रीय सुरक्षा पर, रिकू मान व वेद फुलां ने पिछले 6 साल में हुए कार्य पर, राजपाल बेनीवाल ने भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचार धारा पर, विजय गोयल ने हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में

हमारी भूमिका पर, कंवल चौधरी ने सोशल मीडिया प्रभावी उपयोग पर, प्रवीन जोड़ा ने व्यक्तित्व विकास पर और रमेश मेहता ने विचार परिवार पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर जिला विस्तारक रमेश छिरंग, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित सिगला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राखी मक्कड़, किसान सैल मोर्चा के जिलाध्यक्ष जेपी गोदारा, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. रणजीत सिंह ओड, नगर मंडल फतेहाबाद के अध्यक्ष शम्मी धींगड़ा, अनिल सिहाग, सुमित गोदारा, लख्मी शर्मा, प्रीतम शर्मा, रामनिवास पूनिया, आईटी प्रमुख कंवल चौधरी, जिला कार्यालय सचिव बनवारी लाल गहलोत इत्यादि सभी मंडलों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.