अरूट महाराज की जयंती पर नंदीशाला में पशुओं को खिलाया चारा
संवाद सूत्र रतिया श्री अरूट जी महाराज जी की जयंती के अवसर पर श्री अरोड़वंश महासभा रतिय
संवाद सूत्र, रतिया :
श्री अरूट जी महाराज जी की जयंती के अवसर पर श्री अरोड़वंश महासभा रतिया द्वारा शहर के सहनाल रोड स्थित नंदीशाला में पशुओं को चारा डाला। इस अवसर पर महासभा प्रधान अशोक ग्रोवर, उप प्रधान जगदीश चंद्र, उप प्रधान देविद्र ग्रोवर, कोषाध्यक्ष खेमचंद मोंगा, महासचिव सतपाल सेठी, रामकुमार सचदेवा, सुखचरण अरोड़ा, राजेंद्र सेठी नंदीशाला पहुंचे। प्रधान अशोक ग्रोवर ने बताया कि हर वर्ष महासभा द्वारा अरूट महाराज की जयंती मनाई जाती है। लेकिन इस बार समय का ध्यान रखते हुए शारीरिक दूरी को देखते हुए सेवा भावना के कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगे लॉकडाउन के बाद अन्य गतिविधियां पर कोशिश रहेगी। इस अवसर पर राजकुमार मोंगा, गुलाब ग्रोवर, रणजीत सिंह ग्रोवर, दिनेश मोंगा, प्रेम सेठी, वीरेंद्र सुखीजा, मोहन चिलाना, प्रवेश मोंगा, गुरदास सेठी, दीप मोंगा, अनमोल सचदेवा, हैप्पी सिंह आदि मौजूद थे।