किसानों ने टोहाना में ट्रैक्टर मार्च निकाल किया प्रदर्शन
तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सीमा पर आंदोलनरत किसानों के आह्वान पर जिला संयुक्त किसान मोर्चा ने भी टोहाना शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं चंडीगढ़ रोड पर स्थित कॉरपोरेट घराने के बड़े शोरुम के बाहर प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर मार्च को लेकर जहां सुबह साढे़ 10 बजे से ही टोहाना विधानसभा के विभिन्न गांवों से किसानों का आना शुरू हो गया था।
संवाद सहयोगी, टोहाना:

ट्रैक्टर मार्च का शुभारंभ सुंयक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने हिसार रोड स्थित टाउन पार्क से किया। जोकि बस स्टैंड के रास्ते रतिया रोड, नेहरू मार्केट, चंडीगढ़ रोड से होते हुए वापिस टाउन पार्क के पास ही ट्रैक्टर मार्च का समापन किया।
उधर प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंधों को लेकर शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया था। वहीं चंडीगढ़ रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के सामने दो शोरूम ट्रैंडस व इजीडे के बाहर भी पुलिस तैनात कर दी थी। जबकि दोनों संस्थानों ने सुरक्षा की ²ष्टि के चलते स्वयं ही पहले से ही बंद कर दिया था। शहर में ट्रैक्टर मार्च को लेकर रतिया रोड, भगवान वाल्मीकि चौक, बस स्टैंड रोड, हिसार रोड, कैंची चौक, चंडीगढ़ रोड सहित अनेक क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही। जाम में जहां पंजाब व हरियाणा रोडवेज की चंडीगढ़, फतेहाबाद, दिल्ली, हिसार व कैथल आदि से आने वाली बसे फस गई। वहीं बड़े व छोटे वाहनों के जाम में फसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद भी जाम खुलने में बहुत समय लगा।
डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च को लेकर जहां प्रशासन की ओर से डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर सिचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता धूप सिंह, खंड विकास व पंचायत अधिकारी रविद्र कुमार तथा पुलिस प्रशासन शहर में हर जगह तैनात रहा। कुछ जगह जाम लगने से लोगों को थोड़ी परेशानी अवश्य हुई।