किसान-मजदूर राष्ट्रीय सम्मेलन में टोहाना से सैकड़ों कर्मचारी होंगे शामिल
संवाद सूत्र, टोहाना: सर्वकर्मचारी संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक नगर पारिषद परिसर में राजेश क
संवाद सूत्र, टोहाना: सर्वकर्मचारी संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक नगर पारिषद परिसर में राजेश कन्हड़ी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य एजेंडा 3 व 4 अक्टूबर को हिसार के पुराना गर्वनमेंट कालेज मैदान में किसान-मजदूर का राष्ट्रीय सम्मेलन था। राजेश कन्हड़ी ने बताया कि इस सम्मेलन में टोहाना ब्लॉक से सैकड़ों कर्मचारी, किसान व मजदूर पहुंचकर सरकार के विरूद्ध हुंकार भरेंगे। ब्लॉक प्रधान राजेश कन्हड़ी ने कहा कि सरकार अपने चुनावी घोषाणा पत्र में लिखे वादों को पूरा करें। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने करने की मांग की। वहीं खाली पदों पर स्थाई भर्ती करने, नीजिकरण प्रथा को बंद करने, मेडिकल केशलैस सुविधा प्रदान करने करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एचआरएमएस से अध्यापकों का डाटा ऑनलाईन नहीं हो रहा है। इसलिए सितंबर माह का वेतन निकाला जाए। वहीं उन्होंने किसानों द्वारा अवशेष जलाने की समस्या के वैकल्पिक समाधान की मांग की। बैठक में प्रेम चंद नैन, रोडवेज से चंद्रभान, बलवान ¨सह नैन, राजकुमार, लाभ ¨सह, जसवीर पटवारी, कृष्ण कुमार, श्याम लाल, कृष्ण नैन, सतप्रकाश नैन आदि उपस्थित थे।