Move to Jagran APP

यात्रा में सबको मिला मनोहर आशीर्वाद

जागरण संवाददाता फतेहाबाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनआशीर्वाद के 19वें दिन वे फतेहाबाद ि

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 06:50 AM (IST)
यात्रा में सबको मिला मनोहर आशीर्वाद
यात्रा में सबको मिला मनोहर आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनआशीर्वाद के 19वें दिन वे फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभाओं में 50 से अधिक जगह पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस बार 75 पार के नारे लगवाते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा। बेशक मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद जनता से आशीर्वाद लेने यात्रा कर रहे हो। लेकिन इस दौरान बड़ी संख्या में वर्कर भी मुख्यमंत्री से आशीर्वाद की उम्मीद रख रहे हैं। वर्करों को लग रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आशीर्वाद मिल गया तो वे विधायक तो बन ही जाएंगे। इसी उम्मीद के साथ कार्यकर्ताओं ने जगह जगह शक्ति प्रदर्शन करते हुए रतिया व फतेहाबाद विधानसभा की सीट पर अपनी दावेदारी पेश करने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने भी शक्ति प्रदर्शन करने वाले सभी नेताओं को अपना आशीर्वाद भी दिया। उनके कार्यक्रम में रूक कर उनका उत्साह बढ़ाया। इससे प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ता गदगद हो गए।

टोहाना क्षेत्र में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के मुकाबले में अन्य नेता न होने के बाद भी अनेक जगह पर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। वहीं फतेहाबाद व रतिया में तो शक्ति प्रदर्शन करने की होड़ सी लगी हुई थी। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का कदम-कदम पर स्वागत कर रहे थे।

------------------------

रतिया में 17 जगह पर हुआ स्वागत

रतिया विधानसभा में 17 जगह पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। अकेले रतिया शहर में 10 जगह स्वागत हुआ। सभी जगह कार्यकर्ताओं ने भारी भीड़ जुटाई। जिसमें मुख्यमंत्री के बाल सखा कालूराम ओड ने टोहाना चुंगी, बलदेव ग्रोहा ने चिम्मो, मुख्यतार सिंह बाजीगर ने फतेहाबाद रोड, महावीर प्रसाद ने संजय गांधी चौक, सतबीर मेहुवाला ने अयाल्की, दर्शन लाल ओड ने गावड़ी सिटी विशेष तौर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। ये सभी रतिया विधानसभा में भाजपा से अपने आप को उम्मीदवार बता रहे हैं।

------------------------

फतेहाबाद विधानसभा में 19 जगह पर हुआ स्वागत :

इसी तरह फतेहाबाद विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 19 जगह पर स्वागत हुआ। अकेले शहर में शहर में मुख्यमंत्री का 16 जगह पर स्वागत हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने पपीहा पार्क, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने रतिया चुंगी, डा. वीरेंद्र सिवाच ने लाल बत्ती चौक, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संघ के पूर्णकालीन सदस्य राजपाल बैनीवाल ने गांव बोदीवाली में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। राजेंद्र काका चौधरी ने फव्वारा चौक, आत्मप्रकाश मेहता मल्टीपर्पज पार्किंग, दर्शनलाल नागपाल ने वाल्मीकि चौक पर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इसके अलावा अनेक नेताओं ने भी जगह जगह पर कार्यक्रम आयोजित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.