पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
जागरण संवाददाता फतेहाबाद पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि स्व. राजीव गांध
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी को आधुनिक युग का जनक कहा जाता है। उनकी दूर दृष्टि के परिणाम स्वरूप ही आज भारत देश दूर संचार तकनीक, इंटरनेट, कंप्यूटर युग के क्षेत्र में दिन दुगनी, रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। वे अपने हिसार रोड स्थित कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहे। इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर अरविद्र शर्मा, गुलबहार सिंह एडवोकेट, पूनम रत्ती, पूर्व पार्षद ललित गोयल, सुभाष नायक, जगदीश, गौतम चौधरी, विकास गांधी, अशोक गर्ग, रमेश नीटा, पूर्व सरपंच इंद्र सिंह व उमेद भाम्भू सहित अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद थे। मंच संचालन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डा. मुखत्यार सिंह सदर किया। गिल्लाखेड़ा ने कहा कोविड-19 महामारी काल में समाज के सभी वर्ग की हर गतिविधि दूर संचार के आधुनिक साधनों से संभव हो पा रही है, यह स्व. राजीव गांधी की ही देन है। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी युवाओं के पक्षधर थे। उनकी सोच थी कि युवा जितना आगे बढ़ेगा, देश उससे अधिक उन्नति करेगा। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने ही वोट के अधिकार की उम्र को घटाया था।