गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर किया मंथन
जागरण संवाददाता फतेहाबाद गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आगामी 4 अगस्
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आगामी 4 अगस्त को सिरसा में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह को धूमधाम से मनाने और क्षेत्र के लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में गुरुद्वारा सिंह सभा के महासचिव महेन्द्र सिंह वधवा, पीसी शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह जोहल, परमजीत सिंह अहरवां, अवतार मोंगा, हरमीत सिंह मौजूद थे। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाएंगी। सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में फतेहाबाद क्षेत्र के नागरिकों की भी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
सरकार ने महापुरुषों के जन्मदिन को सरकारी स्तर पर मनाने का निर्णय हुआ है। इसके तहत सभी महापुरुषों के जन्मदिवस के अवसर पर जिला व राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर भी यह कार्यक्रम होता। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाखों की संख्या में संगत भाग लेगी। राज्य स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं और लोगों में महापुरूषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से जहां हम महापुरूषों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं वहीं उनके आदर्शो पर चलकर समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने के संकल्प को भी दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर अब तक का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि सिरसा में आगामी 4 अगस्त को होने वाला कार्यक्रम भव्य होगा और इसमें प्रदेशभर की संगत भाग लेगी।