पराली जलाने पर दो किसानों पर मामला दर्ज
जागरण संवाददाता फतेहाबाद धान कटाई व निकालने का काम लगभग पूरा हो गया है। लेकिन कु
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
धान कटाई व निकालने का काम लगभग पूरा हो गया है। लेकिन कुछ किसान अब भी पराली में आग लगा रहे है। लेकिन प्रदूषण पर इसका असर कम ही देखने को मिल रहा है। जिले में दो जगह पराली में आग लगाने पर पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर दो किसानों पर मामला दर्ज किया है। कृषि विभाग के अधिकारी सुखपाल सिंह की शिकायत पर जांडवालासोत्र निवासी एक किसान पर मामला दर्ज किया है। वही सदर पुलिस ने एडीओ सुरेश कुमार की शिकायत पर भिरडाना निवासी एक किसान पर मामला दर्ज किया है। इस तरह जिले में अब तक 340 किसानों पर मामले दर्ज हो चुके है।
कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो धान कटाई व कढ़ाई का काम पूरा हो गया है। लेकिन दो से तीन फीसद तक किसानों के खेतों में पराली पड़ी है जो जला रहे है। लेकिन ये जो मामले दर्ज हो रहे है वो पुराने है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने पहले मामले दिए गए थे जो अब पुलिस दर्ज कर रही है।
-------------------------
प्रदूषण में आया सुधार
पिछले 10 दिनों की बात करे तो एक्यूआइ में सुधार आर है। बुधवार को एक्यूआइ 220 दर्ज किया गया है जो ठीक है। दोपहर बाद बरसात होने के कारण इसमें सुधार हो गया है। हरसेक की तरफ से अब तक 1700 जगह पर आग लगने की सूचना मिल चुकी है। लेकिन जब कृषि अधिकारियों ने निरीक्षण किया है तो हसमें से 40 फीसद संख्या फेक मिली है। हरसेक केवल आग लगने की सूचना दे रहा है। कृषि अधिकारियों का दावा है कि यह आग कहीं और जगह लगी हुई थी। ऐसे में पराली जलाने में नहीं जोड़ी जा सकती। जिले में इस बार पिछले साल की अपेक्षा कम पराली जली है।