टैक्स व मार्केट फीस अधिक होने से व्यापार पर पड़ रही मंदी की मार
संवाद सहयोगी टोहाना हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का राज्य स्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन
संवाद सहयोगी, टोहाना : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का राज्य स्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन श्रीराम भवन में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग दास गर्ग ने शिरकत की। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य संयोजक जगदीश पाहवा व युवा प्रधान जोनी मेहता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में फिक्की के सदस्य राजकुमार बॉबी, प्रवीन चौधरी, टेकचंद मोदी व सुरेश सिगला उपस्थित हुए।
सम्मेलन में पंहुचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए गर्ग ने कहा कि हरियाणा में व्यापार व उद्योग मंदी की मार झेल रहे हैं। जिसका मुख्य कारण करों की दरें ज्यादा होना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुकाबले हरियाणा में मार्केट फीस, दिल्ली के मुकाबले बिजली की दरें ज्यादा होने के कारण भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा व्यापारी व उद्योगपतियों को तंग करने से प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। टैक्स प्रणाली के तहत जब देश में जीएसटी टैक्स प्रणाली लागू करने के बाद तो देश व प्रदेश में मार्केट फीस लेने का कोई औचित्य नहीं बनता।
कार्यक्रम संयोजक जगदीश पाहवा ने कहा कि पूरे हरियाणा का व्यापारी व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में एकजुट है। व्यापारियों की जो भी समस्या है वह व्यापार मंडल के माध्यम से हल करवाई जाएगी। टोहाना व्यापार मंडल की तरफ से प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग को तलवार, पगड़ी व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।
इस सम्मेलन में संरक्षक रमेश गोयल, प्रदेश सचिव राजेंद्र ठकराल, कार्यकारी अध्यक्ष ओकार गर्ग, प्रदेश संगठन सचिव रामकुमार सैनी, सहसचिव अशोक मेहत्ता, चुडिया राम गोयल, प्रवक्ता पवन वधवा, पलवल प्रधान विनोद जैन, कैथल प्रधान सिकंदर गुप्ता, रामकुमार गोयल, अंबाला जिला प्रधान निरू बढ़ेरा, गुरूग्राम प्रधान बबलू गुप्ता, भिवानी प्रधान नरेश गर्ग, विजय गुप्ता, सोनीपत जिला प्रधान संजय सिगला, गोहाना प्रधान विनोद जैन, रोहतक प्रधान गुलशन, राहुल जैन, झज्जर जिला प्रधान सोहन सिंह गुज्जर, फतेहबाद प्रधान अशोक नारंग, हिसार जिला मंडी प्रधान पवन गर्ग, संजय गोयल, हरियाणा ग्वार गम एसोसिएशन प्रधान नरेश केडिया, हरियाणा कॉटन मिल एसोसिएशन प्रधान सुशील मित्तल सिरसा, रामकुमार सैनी सिरसा, अनिल आर्य, राजेश सिगला कुरूक्षेत्र, हांसी प्रधान बजरंग बंसल, जींद जिला प्रधान महावीर कंपयूटर, पानीपत जिला प्रधान लक्ष्मी नारायण गुप्ता, प्रदेश उपप्रधान केवल सिंह खरबंदा यमुनानगर, प्रदेश संगठन महासचिव अनिल गोयल पंचकूला, प्रदेश प्रचार सचिव रमेश खुराना रोहतक, युवा प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग, महिला प्रधान कांता गोयल, हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन प्रधान राजकुमार कक्कड़ आदि ने भी अपने विचार रखे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप