Move to Jagran APP

भाजपा का म्हारा हरा-भरा हरियाणा अभियान शुरू, जिले में लगाएंगे 70 हजार पौधे

जागरण संवाददाता फतेहाबाद भारतीय जनता पार्टी की फतेहाबाद इकाई अपने प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आहवान पर पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा का म्हारा हरियाणा- हरा भरा हरियाणा अभियान 16 अगस्त को स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि तक चलेगा। प्रदेश भर में लाखों पौधे लगाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:37 AM (IST)
भाजपा का म्हारा हरा-भरा हरियाणा अभियान शुरू, जिले में लगाएंगे 70 हजार पौधे
भाजपा का म्हारा हरा-भरा हरियाणा अभियान शुरू, जिले में लगाएंगे 70 हजार पौधे

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी की फतेहाबाद इकाई अपने प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आहवान पर पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा का म्हारा हरियाणा- हरा भरा हरियाणा अभियान 16 अगस्त को स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि तक चलेगा। प्रदेश भर में लाखों पौधे लगाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया है। फतेहाबाद में इस अभियान की शुरूआत भाजपा के जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने गांव ढिगसरा की गोशाला में पौधारोपण करके की। इस दौरान भाजपा के भट्टू मंडल के अध्यक्ष संदीप नेहरा मौजूद रहे। वेद फुलां ने कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी होने के साथ सामाजिक समरसता का अभियान लेकर हमेशा चलती है। इसी के तहत पूरे प्रदेश में पौधारोपण अभियान की शुरूआत की है। अभियान के तहत प्रदेश कार्यकर्ता अपने अपने घरों, खेत के साथ सावर्जनिक स्थानों में पौधे लगाएंगे।

वेदफुलां ने बताया कि फतेहाबाद जिले के तीनों विधानसभा के 700 बूथ पर अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 पौथे लगाए जाएंगे। ऐसे में जिले में 70 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा हैं। प्रत्येक बूथ पर भाजपा से जुड़े परिवार के सदस्य पौधे लगाएंगे व अन्य लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव ढिगसरा के अभियान के तहत लगाएं गए पौधों की देखभाल के लिए भाजपा पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने रक्षा सूत्र बांध कर शपथ ली। इस अवसर पर भट्टू मंडल अध्यक्ष संदीप नेहरा, बलराज डूडी, सुभाष मुंड, जयसिंह, मांगेराम सुथार, सत्यपाल चेनु, सुखदेव जाखड़, कप्तान रमेश जाखड़, सतबीर उर्फ जीतू बाबल, विनोद बेनीवाल, नरेश राव, रुलीराम समेत अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.