केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर मास्क, सैनिटाइजर वितरण और रक्तदान शिविर लगाएंगे भाजपा कार्यकर्ता : चोपड़ा
भाजपा के जिला कार्यालय में जिला भाजपा कार्यकारिणी की एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री मनोहरलाल के पूर्व ओएसडी व फतेहाबाद जिला के प्रभारी जगदीश चोपड़ा ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने की।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
भाजपा के जिला कार्यालय में जिला भाजपा कार्यकारिणी की एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री मनोहरलाल के पूर्व ओएसडी व फतेहाबाद जिला के प्रभारी जगदीश चोपड़ा ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने की।
जिले के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जगदीश चोपड़ा ने कहा कि 30 मई को केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए भाजपा संगठन ने फैसला लिया है कि इस दिन को सेलीब्रेट ना करके जिला में भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत मास्क, सैनिटाइजर वितरण व रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। 27 मई से 30 मई तक जिला स्तर पर दो-दो गांवों में 5-5 सदस्यों की टीम सुबह व दो-दो गांवों में शाम को अलग-अलग जाकर मास्क, सेनेटाइजर व कोरोना महामारी से बचाव के लिए इश्तेहार वितरित करेंगे तथा रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 5-5 सदस्यों की 5 टीमें जिले के 12 मंडलों में मंडल स्तर के दो-दो गांवों में सुबह व शाम अलग-अलग, शहरी मंडलों के तहत शहर के दो-दो वार्डों में सुबह व शाम तथा जिले के सभी 5 मोर्चों की 5 सदस्यीय टीमें दो-दो अलग-अलग गांवों में सुबह व शाम को मास्क, सैनिटाइजर वितरण व रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कोरोना काल में भाजपा का हर कार्यकर्ता कोरोना योद्धा बनकर उभरा है, इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं।
इस दौरान संगठन के जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, जगदीश शर्मा, वेद जांगड़ा, शाम कंबोज, संजय रेवड़ी, सीमा दत्ता, विजय गोयल, अनिल सिहाग, महेश शर्मा, रमेश छिरंग, जगजीत हुड्डा, धनंजय अग्रवाल, जोनी खट्टर, राजेन्द्र प्रजापति, शम्मी ढींगड़ा, राखी मक्कड़, अंकित सिगला, डॉ. रणजीत ओड, जेपी गोदारा सहित सभी जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद थे।