Move to Jagran APP

जिले में 359 स्थानों पर भाजपा मनाएगी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती

फतेहाबाद ( विज्ञप्ति) स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे वर्ष अमृत महोत्सव

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:22 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:22 PM (IST)
जिले में 359 स्थानों पर भाजपा मनाएगी  सुभाषचन्द्र बोस की जयंती
जिले में 359 स्थानों पर भाजपा मनाएगी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती

फतेहाबाद ( विज्ञप्ति) : स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे वर्ष अमृत महोत्सव मना रही है। इसी कड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 23 जनवरी को क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा व मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जगदीश चोपड़ा ने प्रैसवार्ता के दौरान दी। जगदीश चोपड़ा भाजपा के जिला कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी उपस्थित रहे। जगदीश चौपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को लेकर भाजपा द्वारा प्रदेशभर में 7500 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में फतेहाबाद जिले में प्रत्येक गांव व प्रत्येक वार्ड में जयंती मनाई जाएगी। जिला में 359 स्थानों पर जयंती कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें प्रत्येक कार्यक्रम में कम से कम 75 देशभक्तों की मौजूदगी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आजाद हिद फौज, स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिवारों को भी सम्मान दिया जाएगा। जगदीश चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अनदेखी करते हुए कभी भी वीर शहीदों को इतिहास के सामने नहीं आने दिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा के 128 नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने काला पानी, अंडमान निकोबार का दौरा किया और वहां पर सेल्यूलर जेल, वाईपर द्वीप, काला पानी काल कोठरी और अन्य जगह पर गए, जहां पर उन्हें देश के लिए शहीद हुए अनेक लोगों के बारे में पता चला, जिनका इतिहास में कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। भाजपा राष्ट्रीय सोच व राष्ट्र सेवा करने वाली पार्टी है। भाजपा द्वारा इन लाखों शहीद वीरों को नमन करके इनके इतिहास के बारे में जन जन को देशभक्ति में पिरोएगा। इस अवसर पर जगदीश शर्मा, शम्मी ढींगड़ा, डा. रणजीत ओड, अशोक जाखड़, जगदीप मोंगा, चन्द्र प्रकाश बजाज आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.