वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाला जी स्कूल की टीम रही प्रथम
गांव किरढ़ान में जिला वॉलीबॉल संघ फतेहाबाद की ओर से वॉलीबॉल सब जूनियर व सीनियर लड़के एवं लड़कियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में समाज सेवी सतबीर पखाना ने भाग लिया।
संवाद सूत्र, भट्टूकलां :
गांव किरढ़ान में जिला वॉलीबॉल संघ फतेहाबाद की ओर से वॉलीबॉल सब जूनियर व सीनियर लड़के एवं लड़कियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में समाज सेवी सतबीर पखाना ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में सब जूनियर लड़कों में बाला जी पब्लिक स्कूल भट्टूमंडी की टीम प्रथम, गोरखपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर लड़कों में बाला जी पब्लिक स्कूल भट्टूमंडी प्रथम स्थान व गांव किरढ़ान की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिए गए। उन्होंने कहा कि बच्चें खेलों में भाग लेकर अपना भविष्य बना सकते है। खेलों के क्षेत्र से छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इसलिए बचपन से ही खेलों में रूची रखनी चाहिए। इस मौके पर वॉलीबॉल संघ के सह सचिव संदीप ज्याणी, सतपाल गोदारा, अनिल ज्याणी, सोनू गोदारा, उमेद माचरा, राजेंद्र फौजी ,प्रियश देशवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
खिलाड़ी हर प्रकार के खेलों में लें भाग: पखाला
संवाद सूत्र, भट्टूकलां :
गांव खेरातीखेड़ा में ब्रह्मलीन बाल योगी डा. अमृत गिरी जी महाराज की याद में युवा खिलाडिय़ों की पहली दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भान सिंह कसाना ने की। नटवर गिरी महाराज ने कार्यक्रम की शुरुआत की। गिरी महाराज ने खिलाड़ियों से कहा कि नशे से दूर रहे व शिक्षा के प्रति भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। दौड़ प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सतबीर पखाला ने कहा कि गांव में बाबा तोतापुरी जी धाम की पावन धरती पर ब्रह्मलीन डा. अमृत गिरी जी महाराज की याद में जो पहली दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई है वह बहुत ही सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रम हमेशा करते रहना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा की गुरु महाराज के दिए हुए आदर्शों का पालन करें और हमेशा नेक और अच्छे रास्ते पर चले।