बजरंग गोयल बने भारत विकास परिषद के अध्यक्ष
संवाद सूत्र टोहाना भारत विकास परिषद की टोहाना शाखा के द्विवर्षीय चुनाव परिषद के प्रांतीय
संवाद सूत्र, टोहाना :
भारत विकास परिषद की टोहाना शाखा के द्विवर्षीय चुनाव परिषद के प्रांतीय महासचिव व चुनाव पर्यवेक्षक जीया लाल बंसल की देखरेख में हुए। बैठक की अध्यक्षता शाखा सरंक्षक अनूप कुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से बजरंग गोयल को अध्यक्ष, जितेंद्र बंसल को सचिव, डा. बृजमोहन अरोड़ा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रवीण मेहंदीरता ने पिछले वर्ष हुये कार्यों पर प्रकाश डाला। जबकि पूर्व कोषाध्यक्ष जितेंद्र बंसल ने वर्ष 2017-19 का लेखाजोखा पेश किया। चुनाव पर्यवेक्षक जीया लाल बंसल ने परिषद के चुनाव से संबंध में नियमावली बारे जानकारी दी व नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुये परिषद के
राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। संरक्षक अनूप कुमार ने बताया कि भाविप की टोहाना शाखा की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी। तब से लगातार पर्यावरण, विकलांग सहायता, रक्तदान, स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, राष्ट्र संस्कार के कार्यक्रम आयोजित कर समाज में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। जबकि गुमशुदा लोगों के मिलान में शाखा ने राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बैठक में अनूप कुमार, प्रवीण मेहंदीरता, जितेंद्र बंसल, बजरंग गोयल, दीपक अरोडा, चंद्र भाटिया, दीपक भाटिया, मोती सिगला, रघुनाथ, संजू गोयल, विकास कुमार, डॉ. बृजमोहन अरोड़ा, नरेश भुटानी, केडी शर्मा आदि उपस्थित थे।