Move to Jagran APP

ढ़ोंगी अमरपुरी ने चमत्‍कार के नाम पर 120 महिलाओं को बनाया शिकार, बेटी ने भी खोला मोर्चा

एक और बाबा के धर्म व चमत्‍कार के नाम पर चलाए जा रहे गंदे खेल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यह बाबा अब तक करीब 120 महिलाओं को शिकार बना चुका था। उसके 120 अश्‍लील वीडियाे मिले हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 12:18 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 09:00 PM (IST)
ढ़ोंगी अमरपुरी ने चमत्‍कार के नाम पर 120 महिलाओं को बनाया शिकार, बेटी ने भी खोला मोर्चा
ढ़ोंगी अमरपुरी ने चमत्‍कार के नाम पर 120 महिलाओं को बनाया शिकार, बेटी ने भी खोला मोर्चा

जेएनएन, फतेहाबाद। हरियाणा में एक और बाबा की काली करतूत और धर्म के नाम पर व्‍यभिचार का खुलासा हुआ है। जिले के टोहना के बाबा अमरपुरी के बारे में हैरतजनक और शर्मनाक खुलासे से पुलिस भी दंग है। पुलिस जांच में अब तक बाबा द्वारा तंत्र-मंत्र और चमत्‍कार के नाम पर करीब 120 महिलाओं से दुराचार करने का पता चला है। उसके आश्रम से  बरामद चिप में बाबा क साथ इन महिलाओं का अश्‍लील वीडियो मिला है। बाबा की शिकार महिलाएं एक-एक कर सामने आने लगी हैं और पुलिस के सामने उसकी करतूत को उजागर कर रही हैं।  ढोंगी बाबा के खिलाफ उसकी बेटी ने भी मोर्चा खोल दिया है और पुलिस की मदद कर रही है।

loksabha election banner

पुलिस ने दो दिन पहले टो‍हाना में गिरफ्तार किया था। कभी वहां रेहड़ी पर जलेबी बनाकर बचने वाला अमरपुरी ने टोहाना ने मंदिर बना लिया था और इसका नाम बालकनाथ मंदिर रखा था। पास में ही उसका आश्रम यानि आवास था। वह तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को चूना लगाता था। इस काम में दो-तीन महिलाएं भी उसका साथ देती थीं। बाबा के चेले चमत्‍कार के नाम पर लोगों को बरगलाते थे। झूठे चमत्‍कार के किस्‍सों के कारण बाबा के यहां लोगों की भारी भीड़ लगती है।

यह भी पढ़ें: मोरनी में युवती से 40 लोगाें के दुष्‍कर्म का मामला गर्माया, राहुल गांधी का ट्वीट

पुलिस द्वारा बाबा को गिरफ्तार किए जाने और कार्रवाई शुरू करने के बाद पीडि़त महिलाएं भी खुलकर सामने आने लगी हैं। पुलिस ने तीन महिलाओं से पूछताछ की है। तीनों महिलाओं ने कई ठोस सबूत पुलिस को दिए हैं। तीनों महिलाएं इस मामले में गवाह बनने को तैयार हैं। इनमें एक महिला इस तांत्रिक के परिवार की सदस्य है। उसी ने तांत्रिक के पर्स से बरामद वह चिप पुलिस को उपलब्ध कराई है, जिसमें अमरपुरी की सारी करतूतें रिकॉर्ड हैं। पुलिस के मुताबिक इस चिप में 120 अश्लील वीडियो क्लीप हैं। इनको तांत्रिक ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के दौरान रिकॉर्ड किए थे। अारोप है कि इसके माध्‍यम से वह महिलाओं को ब्‍लैकमेल करता था।

तांत्रिक बाबा अमरपुरी की फाइल फोटो।

पुलिस ने पूछताछ के बाद तीन महिलाओं को बनाया गवाह

पूरा प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए बुलाया था। इन महिलाओं में एक का मेडिकल भी कराया गया। हालांकि अभी पुलिस ने यह नहीं बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि हुई है या नहीं। इस महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया था। दूसरी महिला खुद शिकायतकर्ता है। तीसरी महिला तांत्रिक के परिवार की बेहद करीबी सदस्य है। इस महिला ने पुलिस को एक चिप देते हुए बताया कि यह चिप तांत्रिक के पर्स से कई महीने पहले मिली थी। जब उसने चिप को मोबाइल में डालकर देखा तो उसमें अश्लील वीडियो मिले। वीडियो में खुद तांत्रिक अमरपुरी था।

अश्लील वीडियो से भरी है चिप : थाना प्रभारी

'' हमें तांत्रिक के परिवार की एक महिला ने चिप दी है, जिसमें १२० अश्लील एमएमएस हैं। इनमें तांत्रिक महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में है। पुलिस ने तीन महिलाओं से पूछताछ की हैं। इन महिलाओं ने तांत्रिक के खिलाफ कई अहम सबूत दिए हैं। इनमें एक शिकायतकर्ता है और दो अन्य महिलाएं गवाह बनने को तैयार हैं।

                                                                                                      - बिमला देवी, महिला थाना प्रभारी।

 

बाबा अमरपुार के अावास में जांच करती पुलिस।

-------

 ऐसे हुआ बाबा का पर्दाफाश

बाबा अमरपुरी के गंदे खेल का खुलासा उस समय हुआ जब किसी ने बाबा द्वारा महिलाओं के दुराचार की कुछ वीडियो क्‍लीप को पुलिस तक पहुंचा दिया। इसके बाद पुलिस ने बुधावार को बाबा के आवास पर छापेमारी की। पुलिस को वहां से 40 से अधिक अश्‍लील वीडियो व फोटो मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपित बाबा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तीन महिला शिष्‍याअों को भी गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि नौ महीने पहले एक महिला ने बाबा अमरपुरी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने अमरपुरी को गिरफ्तार कर लिया था। पिछले दिनों ही उसे जमानत मिली थी। जमानत मिलने के बाद भी वह काली करतूत करने लगा।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की गर्दन काटने का विवादित बयान देने वाला सोमबीर जसिया गिरफ्तार

डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि उनके पास किसी ने वीडियो भेजी है। वीडियो में टोहाना के वार्ड-19 में रहने वाला बाबा अमरपुरी उर्फ बिल्लू कई महिलाओं व लड़कियों के साथ दुष्कर्म करता दिख रहा है। उन महिलाओं की फोटो भी साथ में थी। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपित बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तंत्र-मंत्र के कार्य में इस्‍तेमाल होेने वाला सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज जांच महिला थाना पुलिस को सौंप दी है।

पंजाब के मानसा जिले के रहनेवाला है बाबा, कभी रेहड़ी पर जलेबी बेचता था

पुलिस के अनुसार, बाबा अमरपुरी उर्फ बिल्लू मूल रूप से पंजाब के मानसा जिले का रहने वाला है। वह वहां हलवाई का काम करता था। कुछ साल पहले वह टोहाना आ गया। शुरुआत में उसने यहां पर रेहड़ी लगाकर जलेबी बनाने का काम शुरू किया था। बाद में किसी से तांत्रिक विद्या सीखकर वार्ड 19 में मंदिर बनाकर रहने लगा।

बाबा अमरपुार के अावास में जांच करती पुलिस।

----------

महिलाएं भी देती थीं बाबा का साथ

पुलिस की जांच में पता चला है कि कुछ महिलाएं बाबा का सहयोग भी करती थीं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों की मानें तो बाहर से आने वाली महिलाओं को पहले ये महिलाएं बाबा की तंत्र-मंत्र की शक्ति के बारे में बढ़ा-चढ़ा बताकर जाल में फंसाती थीं।

---------

पत्नी की मौत के बाद बन गया 'बाबा'

तांत्रिक बाबा अमरपुरी का असली नाम अमरवीर है। वह करीब 20 साल पहले पंजाब के जिला मानसा से टोहाना आया था। उसने टोहाना की नेहरू मार्केट में पंजाबी तोहफे के नाम से जलेबी की रेहड़ी लगाई थी। जलेबी का कारोबार अच्छा चलने पर गजरेला आदि बनाने लगा और काम बढ़ा लिया। दुकान का नाम भी 'अमरवीर के पंजाबी तोहफे' रखा। यह कारोबार वह करीब 10 साल तक कारोबार अच्छा चला।

पुलिस की गिरफ्त में कथित तांत्रिक बाबा अमरपुरी।

यह भी पढ़ें: 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानें किस राशि को क्‍या होगा असर

इसी दौरान, उसकी पत्नी की मौत हो गई। परिवार में चार लड़कियां और दो लड़के हैं। इसी बीच पंजाब से एक तांत्रिक आया और उसने अमरवीर को तांत्रिक विद्या के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अमरवीर दो साल तक टोहाना से गायब रहा। बाद में लौटकर वार्ड नंबर 19 में उसने प्लॉट लिया और वहां एक मंदिर बनाया। उसने मंदिर के साथ ही अपना मकान बना लिया और बच्चों के साथ यहां रहना शुरू कर दिया।

--------

यहां से शुरू हुआ बाबा का खेल

अमरवीर ने अपना नाम बदलकर अमरपुरी रख लिया। लोगों के दुख और कष्ट हरने के लिए बाहर बोर्ड लगा दिया। मंदिर में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जिसके बाद बाबा के पास माया (धन) भी आनी शुरू हो गई। इस दौरान उसने लड़कियों समेत छह बच्चों की शादी पंजाब में कर दी। इसके बाद सभी बच्चे पंजाब में ही रहने लगे।

------

यह भी पढ़ें: अय्याशी के अड्डे बन रहे यहां के रिजॉर्ट व रेस्टोरेंट, घंटों के हिसाब से बुक होते हैं कमरे

दिल्ली और पंजाब की महिलाओं को लिया साथ

बताया जा रहा है कि बच्चों की शादी होने के बाद पांच से छह महिलाएं बाबा के पास रहने के लिए आ गईं। ये महिलाएं बाहर से आने वाली महिलाओं को बाबा के कथित चमत्कारों बारे में जानकारी देतीं और उनके दुख हरने का दावा भी करती थीं। बाद में उन महिलाओं को बाबा के बेडरूम तक लेकर जाती थीं और अश्लील वीडियो भी बनाती थीं। बताया जा रहा है कि जितनी भी कमाई होती थी उसमें इन महिलाओं का भी हिस्सा होता था।

अय्याश बाबा था परफ्यूम का शौकीन,फेसबुक पर बना रही थी कई महिला फ्रेंड

तांत्रिक अमरपुरी उर्फ बिल्लू अय्याश प्रवृति का है। तलाशी के दौरान उसके कमरे से पुलिस को ऐसी कई चीजें मिली हैं, जिनसे उसके शौक पता चलता है। वह ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था। खुद की सेवा के लिए उसने सेविकाएं रखी हुई थीं। वह महंगे परफ्यूम व टेलकम पाउडर आदि का शौकीन है।

इतना ही नहीं, वह फेसबुक का भी शौकीन है। आरोपित तांत्रिक ने महंत अमरपुरी के नाम से फेसबुक पर आइडी भी बना रखी थी। इसमें उसने काफी संख्या में महिलाओं को अपना मित्र बना रखा था। कई विदेशी महिलाएं भी उसकी फेसबुक फ्रेंड हैं। आरोपित तांत्रिक ने फेसबुक पर लड़कियों के फोटो भी शेयर कर रखे हैं। वह सोने की महंगी चेन भी डालने का शौकीन था।

वह फिल्मी अदांज में अपनी सेल्‍फी लेता और फेसबुक पर अपलोड कर देता था। काले चश्मे, हाथों में सोने की अंगूठी, गले में सोने की चेन और माथे पर तिलक लगाकर फिल्मी अंदाज में फोटो करवाता था। ऐसी कई फोटो उसके फेसबुक अकाउंट पर अपलोड हैं। बाबा की वायरल हुई वीडियो में साफ नजर आ रही है कि उसने अलग-अलग तरह की कई सोने की महंगी चेनें डाल रखी हैं। जागरण’तांत्रिक के बेडरूम से मिले महंगे परफ्यूम और पाउडर 1’फेसबुक पर फिल्मी अंदाज में अपने फोटो अपलोड करता था।  

घर पर पुलिस को मिली नशीली दवाइयां

इसके अलावा वहां से कुछ नशीली दवाइयां भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने डॉक्टरों को दिखाने के बाद बताया है कि ये दवाइयां एक्सपायरी डेट की हैं।

बेटी कर रही है पिता के खिलाफ पुलिस की मदद, बेटा पहुंचा जमानत कराने

ढ़ोंगी बाबा अभी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है। उसके परिवार के दो सदस्य इस मामले में खुलकर सामने आए हैं। इनमें एक उसकी बेटी है, जो उसके खिलाफ है और खुलकर पुलिस की मदद कर रही है। तांत्रिक का बेटा अपने पिता के पक्ष में खड़ा है। अमरपुरी के दो बेटे हैं। उसने छोटे बेटे को बेदखल किया हुआ है।

यह भी पढ़ें: पंजाब की दो सहेलियों ने बनाया पैडगैंग, अक्षय कुमार ने भी किया जज्‍बे को सलाम

बड़ा बेटा अमर बंगलुरु में प्राइवेट जॉब करता है। उसको पिता की गिरफ्तारी की सूचना मिली तो वह तत्काल हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचा। इसके बाद वह टोहाना पहुंचकर वकीलों से मिला। उसे उम्मीद यही थी कि उसके पिता को जमानत मिल जाएगी। इसलिए जमानती बनने के लिए आया था, लेकिन अदालत ने तांत्रिक को रिमांड पर भेज दिया गया।

अमरपुरी उर्फ बिल्लू फिलहाल अकेला ही रह रहा था। उसकी तीन बेटियां हैं, जो विवाहित हैं। बड़ा लड़का अमर बंगलुरु में रहता है, जिसका तलाक हो चुका है। बिल्लू की पत्नी का काफी समय पहले निधन हो चुका है। अमर का कहना है कि वह अपने पिता पर भरोसा करता है। इसलिए उसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा। कुछ लोग मंदिर में गुफा होने की बात कर रहे हैं। यहां पर कोई गुफा नहीं, बल्कि वहां पर बेसमेंट बनाया हुआ है। इस बेसमेंट में उसका पिता अकेला बैठकर योग, ध्यान व तपस्या जैसी क्रियाएं करता था। उसने अश्लील एमएमएस की बात पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि इस बारे उसे कुछ पता नहीं है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.