Move to Jagran APP

व्यापारियों की हड़ताल के बीच जिले में सवा लाख क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

वीरवार से जिले में व्यापारी और आढ़ती हड़ताल पर है। उसके बाद भी जिले की कई अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद जारी है। हालांकि हड़ताल से खरीद कार्य प्रभावित हो रहा है। फतेहाबाद रतिया सहित कई मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई। लेकिन व्यापारियों की हड़ताल को दरकिनार करते हुए टोहाना रतिया व आकांवाली सहित कई जगह पर सवा लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से अधिकांश जगह पर खरीद शुरू करवा दी जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 07:05 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 07:05 AM (IST)
व्यापारियों की हड़ताल के बीच जिले में सवा लाख क्विंटल गेहूं की हुई खरीद
व्यापारियों की हड़ताल के बीच जिले में सवा लाख क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

वीरवार से जिले में व्यापारी और आढ़ती हड़ताल पर है। उसके बाद भी जिले की कई अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद जारी है। हालांकि हड़ताल से खरीद कार्य प्रभावित हो रहा है। फतेहाबाद, रतिया सहित कई मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई। लेकिन व्यापारियों की हड़ताल को दरकिनार करते हुए टोहाना, रतिया व आकांवाली सहित कई जगह पर सवा लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से अधिकांश जगह पर खरीद शुरू करवा दी जाएगी।

इस दौरान तक व्यापारियों की हड़ताल खत्म होने की उम्मीद है। जिले में अब गेहूं की खरीद के लिए 7 अनाज मंडियों के लिए 50 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से अब तक 8 में ही खरीद शुरू हुई है। बाकि में पहले लोडिग-अनलोडिग का टेंडर न होने तथा बाद में व्यापारियों की हड़ताल की वजह से खरीद शुरू नहीं हुई। इससे किसान परेशान है। जिले में शुक्रवार को टोहाना में 55 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। वहीं भट्टू मंडी 35 हजार क्विंटल तथा आकांवाली 20 हजार क्विंटल की खरीद हुई। कई ग्रामीण केंद्रों पर 15 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।

-----------------------------

मंडी में खरीद शुरू न होने से किसान परेशान :

मंडी में गेहूं की खरीद न होने से किसान परेशान है। कई किसानों ने गेहूं निकालने का कार्य रोक दिया है। किसानों का कहना है कि मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हो रही। ऐसे में वे गेहूं निकालना बंद कर दिया। गांव अयाल्की के रामसिंह ने बताया कि गेहूं में कंबाइन तभी निकाली जाएगी। जब मंडी शुरू हो जाएगी। बिना मंडी शुरू हुए गेहूं की परेशानी बढ़ जाएगी। इसी तरह हिजरावां कलां के हरविद्र ने बताया कि मंडी में व्यापारियों की हड़ताल से परेशानी आ रही है। सरकार इनकी हड़ताल खुलवाए।

----------------

इधर जिले के व्यापारियों ने ली शपथ, सरकार से मनवाएंगे मांगें :

अनाज मंडी में स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय में जिले की विभिन्न मंडियों के पदाधिकारियों की सांझी बैठक हुई। जिसमें सभी व्यापारियों ने सरकार द्वारा बनाई गई गेंहू खरीद नीतियों का विरोध किया। सभी ने शपथ ली कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती। तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे।

जिला व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि गेहूं का भुगतान आढ़तियों के माध्यम से ही किसान की इच्छानुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की ई पोर्टल प्रणाली भी सही से नहीं चल रही है। सरकार इसमें भी सुधार करे। व्यापारियों ने मांग की है कि गेहूं की तुलाई पिछले सीजन की प्रणाली के तहत ही की जाए। सरकार की नई प्रणाली व्यापारियों के हितों पर नहीं है। व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू ने कहा कि उनके संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता के निर्देशानुसार जब तक सरकार आढ़तियों की मांगे नहीं मानती, प्रदेशभर की मंडियों में गेंहू कार्य पर हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि गेहूं की सरकारी की खरीद में मंडी के व्यापारी सरकार का सहयोग नहीं करेंगे। इस बैठक व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू, रतिया व्यापार मंडल के प्रधान अमन जैन, जाखल व्यापार मंडल के प्रधान सतीश गोयल, टोहाना से रघुबीर सिंह, भूना से उपप्रधान कमल बराड़, भट्टू से उपप्रधान राजेश भाम्भू ने संबोधित किया। बैठक में इस मौके पर कृष्ण सचदेवा, बागराम, सुभाष खुराना, ज्ञानचंद उतरेजा, विजय कक्कड़ अनेक व्यापारी मौजूद थे।

-----------------

जिले की अधिकांश मंडियों व उनके अधीन आने वाले खरीद केंद्रों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करवाने के लिए लोडिग-अनलोडिग का टेंडर जारी जारी दिया। जिन मंडियों के लिए टेंडर नहीं हुआ। उनका भी टेंडर जारी करवा दिया जाएगा। किसानों व व्यापारियों का किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

- विनीत जैन, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.