Move to Jagran APP

कृषि विभाग ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर निकाली जागरूकता रैली

कृषि विभाग द्वारा गांव भिरडाना मे पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 10:59 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:59 PM (IST)
कृषि विभाग ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर निकाली जागरूकता रैली
कृषि विभाग ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर निकाली जागरूकता रैली

संवाद सूत्र, भिरडाना : कृषि विभाग द्वारा गांव भिरडाना मे पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। रैली को कृषि विकास अधिकारी जयकुमार भोरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुई और गांव की सभी गलियों से मुख्य बाजार से होते हुए वापस स्कूल प्रागंण में पहुंची। इसके बाद कृषि विकास अधिकारी डाक्टर जयकुमार भोरिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की आज वातावरण प्रदूषित होने की वजह से कई बीमारियों की वजह से लोग परेशान हैं। इसके साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी दिन प्रतिदिन कम हो रही है। इसलिए हमें अपने आसपास के वातावरण को प्रदूषित होने से बचाना है। उन्होंने कहा की कुछ किसान अपनी नासमझी के कारण धान की पराली को जला रहे हैं। जिसकी वजह से वातावरण प्रदूषित हो रहा है और सांस व हृदय रोग से जुड़ी अनेक घातक बीमारियां फैल रही है। इसलिए हमें धान की पराली और अन्य फसल अवशेषों को जलाने की बजाय मिट्टी मे मिलाए। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी और वातावरण भी प्रदूषित नहीं होगा। किसानों को कृषि उपकरणों पर भी सरकार अनुदान दे रही है। जिससे कई किसान लाभ भी ले रहे है। उन्होंने कहा की हमें किसी भी हाल में पराली को आग नहीं लगानी अगर कोई किसान ऐसा करता है तो उस किसान के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.