Move to Jagran APP

भाजपा केवल देश और प्रदेश में तानाशाही लेकर आई : अभय चौटाला

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जंग छेड़े देश के किसान व्यापारी मजदूर की मांग ना मानने के बावजूद उनके इस आंदोलन का उपहास उड़ा रही है। ये सरकार केवल और केवल इस देश और प्रदेश में तानाशाही लेकर आई है। अभय चौटाला रविवार को गांव बनगांव में किसान संगठनों द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनको विभिन्न किसान संगठनों की और से किसान रत्न से सम्मानित किया गया और किसान आंदोलन के लिए अपने विधायक पद से उनके द्वारा दिये गए त्याग पत्र के लिए उनको एक किसान नेता के तौर पर चौधरी देवीलाल की संज्ञा दी गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 07:11 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 07:11 AM (IST)
भाजपा केवल देश और प्रदेश में तानाशाही लेकर आई : अभय चौटाला
भाजपा केवल देश और प्रदेश में तानाशाही लेकर आई : अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद

loksabha election banner

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जंग छेड़े देश के किसान, व्यापारी, मजदूर की मांग ना मानने के बावजूद, उनके इस आंदोलन का उपहास उड़ा रही है। ये सरकार केवल और केवल इस देश और प्रदेश में तानाशाही लेकर आई है। अभय चौटाला रविवार को गांव बनगांव में किसान संगठनों द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनको विभिन्न किसान संगठनों की और से किसान रत्न से सम्मानित किया गया और किसान आंदोलन के लिए अपने विधायक पद से उनके द्वारा दिये गए त्याग पत्र के लिए उनको एक किसान नेता के तौर पर चौधरी देवीलाल की संज्ञा दी गई।

अभय चौटाला ने किसान नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला हमेशा से गरीब, किसान, व्यापारी और कमेरे वर्ग के लिए काम करते रहे हैं। उनकी त्याग और तपस्या का फल है कि आज भी देश और प्रदेश का हर वर्ग उनको याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के आंदोलन को कमजोर करने के लिए भाजपा सरकार ओछी राजनीति करके इस आंदोलन को कमजोर करने पर तुली है, लेकिन इनेलो पार्टी सरकार के इन मंसूबों को कभी भी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान आंदोलन कमजोर करने के लिए जो हथकंडे अपनाए हैं। उन्होंने कहा कि इन तीनों कानूनों के खिलाफ लड़ रहे किसान भाइयों के साथ वो आज भी हैं और कल भी रहेंगे।

इस अवसर पर इनेलो के जिला प्रधान बलविद्र सिंह कैरो, युद्धवीर सिंह आर्य, जगदीश झाझडा, सतपाल सिधु, यश तनेजा, पवन ढाका, सुमनलता सिवाच सहित अनेक किसान नेता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.