दो थाना प्रभारियों सहित 24 पुलिस कर्मचारियों का तबादला
जागरण संवाददाता फतेहाबाद एसपी राजेश कुमार ने पद संभालने के बाद पहली बार इतने बड़े स्
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
एसपी राजेश कुमार ने पद संभालने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर एक साथ कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। जिसमें दो थाना प्रभारी भी शामिल हैं। एसपी ने भट्टू थाना के एसएचओ मंदीप सिंह का तबादला शहर थाना रतिया कर दिया है, जबकि रतिया थाना प्रभारी विक्रम का तबादला ट्रैफिक थाना फतेहाबाद किया गया है।
ट्रैफिक थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह को भट्टू थाना प्रभारी लगाया गया है। टोहाना पुलिस स्टेशन से सुरेंद्र सिंह एसआइ को एएनसी फतेहाबाद लगाया गया है। जबकि एसआइ टेक चंद को एएनसी से टोहाना थाना तबदील किया गया है। एसआइ पुष्पेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से जाखल में एडिशन एसएचओ लगाया है। सिटी टोहाना के कुलदीप सिंह को भूना थाना भेजा गया है। अनूप कुमार को पुलिस लाइन से थाना सदर भेजा गया है। जबकि रमेश कुमार एसआई को एडिशनल सदर एसएचओ लगाया गया है। एसआइ ओमप्रकाश को टोहाना से रतिया सदर एडिशनल एसएचओ नियुक्त किया गया है। जबकि यहां पहले नियुक्त सुमेर सिंह एसआइ को सिटी टोहाना भेजा गया है। महेंद्र सिंह को सिटी रतिया से फतेहाबाद बस स्टैंड चौकी में नियुक्त किया गया है। रिसाल सिंह को हुडा सेक्टर 3 चौकी से महमड़ा चौकी, सतीश कुमार को बडोपल चौकी से थाना सदर, दिलबाग सिंह को जाखल से टोहाना भेजा गया। भूप सिंह को भूना से जाखल, शकुंतला देवी को पुलिस लाइन से महिला थाना फतेहाबाद लगाया गया। आनंद कुमार को महमड़ा चौकी से दरियापुर, दरियापुर से सूर्यकांत को भट्टूकलां, राधेश्याम को सदर रतिया से हुडा 3 चौकी फतेहाबाद भेजा गया। महावीर सिंह को भट्टू से भूना, कृष्ण को भूना से रतिया शहर, सुषमा देवी को पुलिस लाइन फतेहाबाद से भूना भेजा गया है।