Move to Jagran APP

11 हेड कांस्टेबल बने एएसआइ, 8 महिला शामिल

जागरण संवाददाता फतेहाबाद जिला पुलिस के 11 हेड कांस्टेबल पदोन्नत होकर एएसआइ बने हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jun 2019 10:05 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 06:36 AM (IST)
11 हेड कांस्टेबल बने एएसआइ, 8 महिला शामिल
11 हेड कांस्टेबल बने एएसआइ, 8 महिला शामिल

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

जिला पुलिस के 11 हेड कांस्टेबल पदोन्नत होकर एएसआइ बने हैं। पदोन्नत होने वाले 11 हेड कांस्टेबलों में 8 महिलाएं शामिल हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में पदोन्नत होने वाले पुलिस कर्मचारियों के कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ ही पुलिस कर्मचारी की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है, इसलिए वह ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी को भी समझें। पदोन्नत होने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वे ईमानदारी, लगन व अच्छी मेहनत से पुलिस की सेवा, सुरक्षा व सहयोग मुहिम को आगे बढ़ाएं। पदोन्नत कर्मचारियों में जसवंत सिंह, प्रगट सिंह, सत्यवान सिंह, सुमन कुमारी, उषा रानी, पूनम, सुनील कुमारी, सरिता, कमला रानी, सुशीला देवी व शारदा रानी शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.