Move to Jagran APP

जिले में हुई 10 एमएम बरसात, तीन डिग्री गिरा तापमान, किसान हुए परेशान

जागरण संवाददाता फतेहाबाद जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है। मंगलव

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Oct 2021 11:20 PM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 11:20 PM (IST)
जिले में हुई 10 एमएम बरसात, तीन डिग्री गिरा तापमान, किसान हुए परेशान
जिले में हुई 10 एमएम बरसात, तीन डिग्री गिरा तापमान, किसान हुए परेशान

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है। मंगलवार को भी ऐसा देखने को मिला। फतेहाबाद शहर में हल्की बरसात हुई, लेकिन खंड के अनेक ऐसे गांव रहे जहां झमाझम बरसात भी हुई। जिससे किसान परेशान नजर आए। जिले में मंगलवार को 10 एमएम बरसात दर्ज की गई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। एक दिन पूर्व यानि सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री था जो तीन डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। यहीं हाल न्यूनतम तापमान का रहा। यह तापमान भी दो डिग्री गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को गांव बड़ोपल, काजलहेड़ी, कुम्हारियां, खाराखेड़ी व गोरखपुर आदि गांवों में अच्छी बरसात हुई है। वहीं फतेहाबाद शहर में भी हल्की बरसात हुई। मंगलवार सुबह एकाएक तापमान बदल गया और झमाझम बरसात हो गई। हवा तेज होने के कारण बरसात भी कुछ जगह अच्छी हुई। दिनभर मौसम ठंडा रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।

किसान दिखे परेशान

मंगलवार को जिले में हुई बरसात के बाद किसान भी परेशान नजर आए। पहले ही नरमा की फसल खराब हो गई। जो किसान नरमा की चुगाई कर रहे थे वो भी परेशान दिखे। इसके अलावा धान की कढ़ाई पर असर पड़ा है। टोहाना क्षेत्र के किसान रमेश कुमार, महेंद्र कुमार, भूप सिंह ने बताया कि इस बार तो बरसात ने पूरा रिकार्ड ही तोड़ दिया है। मंगलवार को हल्की बरसात हुई है लेकिन उन्हें परेशान कर दिया है। जब तक मौसम साफ नहीं होगा तब तक वो धान की कढ़ाई भी नहीं कर सकते है। किसानों ने बताया कि नरमा बेल्ट पहले ही बरसात के कारण खराब हो चुकी है। पहले बरसात के कारण नरमा की फसल खराब हुई और अब गुलाबी सुंडी ने रही सही कसर पूरी कर दी है। इस बार तो खर्चा भी पूरा नहीं होने वाला है। अब जाने अक्टूबर में कैसा रहा तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम 1 अक्टूबर 34 24 2 अक्टूबर 35 23 3 अक्टूबर 34 25 4 अक्टूबर 33 24 5 अक्टूबर 30 21 नोट : यह तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

मानसून की अब विदाई हो रही है। यहीं कारण है कि बरसात भी हो रही है। बुधवार को मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन आमतौर पर आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। डा. मदन लाल खिचड़, वरिष्ठ वैज्ञानिक हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.