Move to Jagran APP

यमुना में भूमि कटाव रोकने के लिए मंजूर हुए 75 लाख

किसानों के लिए अच्छी खबर है। यमुना में बाढ़ के दौरान होने वाले नुकसान को रोकने के लिए स्टड्स लगाने की योजना को मंजूरी मिल गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 07:21 PM (IST)
यमुना में भूमि कटाव रोकने 
के लिए मंजूर हुए 75 लाख
यमुना में भूमि कटाव रोकने के लिए मंजूर हुए 75 लाख

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : किसानों के लिए अच्छी खबर है। यमुना में बाढ़ के दौरान होने वाले भूमि कटाव को रोकने के लिए सरकार ने तीन स्टड्स (किनारों पर पत्थरों की ठोकर लगाना) लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है। ये मंजूरी सरकार ने 16 जनवरी की बैठक में दी है। स्टड्स गांव लतीफपुर में पंटून पुल के पास लगाए जाएंगे। 15 जून से पहले पूरा काम पूरा कर लिया जाएगा।

loksabha election banner

यमुना में 2019 में बाढ़ आई थी, जिससे गांव लतीफपुर के पास भूमि कटाव हो गया। भूमि कटाव से गांव के किसानों की कृषि योग्य भूमि बह गई। इस कटाव को लेकर सरकार ने 2020 में छह जगह पर स्टड्स लगाने की योजना बनाई, लेकिन 22 मार्च 2020 को कोरोना संक्रमण को लेकर सभी विकास कार्य सरकार ने ठप कर दिए। पूरा प्रशासन कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने में जुट गया। इसलिए स्टड्स लगाने की योजना भी खटाई में पड़ गई। 2020 में योजना पर पूरी यमुना में कहीं पर एक पत्थर भी नहीं लगाया गया। किसानों के लिए ये अच्छी बात रही कि इस बार यमुना में बाढ़ नहीं आई, भूमि का कटाव भी नहीं हुआ। सिचाई विभाग ने गांव लतीफपुर में छह स्टड्स लगाने की योजना बनाकर 2020 में सरकार के पास भेजी थी, जिनमें से तीन स्टड्स को मंजूर कर दिया है। सिचाई विभाग के अधिकारी योजना को लेकर कागजी कार्रवाई में जुट गए हैं। गांव लतीफपुर पंटून पुल के पास भूमि कटाव को रोकने के लिए सरकार ने छह में तीन स्टड्स को मंजूरी दे दी है। जल्दी ही पत्थर लगाना शुरू कर दिया जाएगा। स्टड्स लगाने पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। काम को 15 जून से पहले हर हालत में पूरा कर लिया जाएगा।

-वीएस रावत, कार्यकारी अभियंता सिचाई विभाग फरीदाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.