Move to Jagran APP

अगले सप्ताह में यमुना पर पंटून पुल हो जाएंगे तैयार

यमुना में पंटून पुल बनाने का काम शुरू हो चुका है। जल्दी पुल बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है और किसानों का खेतों पर आना-जाना सुगम होगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 08:21 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 08:21 PM (IST)
अगले सप्ताह में यमुना पर पंटून पुल हो जाएंगे तैयार
अगले सप्ताह में यमुना पर पंटून पुल हो जाएंगे तैयार

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़: यमुना में पंटून पुल बनाने का काम शुरू हो चुका है। जल्दी पुल बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है और किसानों का खेतों पर आना-जाना सुगम होगा।

prime article banner

यमुना में गांव अरुआ और छांयसा में पंटून पुल बनाए जाते हैं। ये पुल हर वर्ष 15 जून को बारिश के मौसम से पहले हटा लिए जाते हैं और बारिश समाप्त होने के बाद 15 अक्टूबर से लगाने का काम शुरू कर दिया जाता है। इस वर्ष बारिश लंबे समय तक होती रही। लगातार बारिश होने से यमुना का जलस्तर बढ़ा रहा। इसलिए अभी तक पंटून पुल नहीं लगाए गए। इसकी वजह से किसानों को यमुना पार अपनी फसल घर और मंडियों में लाने के लिए अतिरिक्त पांच से 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। अब लोक निर्माण विभाग ने पुलों को लगाने के लिए काम शुरू कर दिया। पुल लगने के बाद किसान सीधे अपने खेतों पर आ-जा सकेंगे। ---

हमारे खेत यमुना पार लतीफपुर के पास हैं। इन खेतों की बोआई और फसल कटाई करने के लिए मोहना पुल से आना-जाना पड़ा। हजारों रुपये का अतिरिक्त डीजल फूंकना पड़ा। पंटून पुल बनने से डीजल और समय दोनों की बचत होगी।

-ताराचंद भाटी, निवर्तमान सरपंच, साहुपुरा खादर

--- हमने पंटून पुल लगाने के लिए काम शुरू कर दिया है। फिलहाल कट्टों में मिट्टी भर कर लगाने का काम चल रहा है। अगले चार-पांच दिन में अरुआ और छांयसा के पुलों को तैयार कर दिया जाएगा।

-प्रदीप संधु, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सड़क एवं भवन फरीदाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.