Move to Jagran APP

टेबल टेनिस में तीन स्वर्ण सहित 15 पदक जीते

सोनीपत में संपन्न हुई 52वीं हरियाणा इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं ओपन स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक सहित 15 पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 10 से 15 नवंबर तक आयोजित की गई थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:22 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:22 PM (IST)
टेबल टेनिस में तीन स्वर्ण 
सहित 15 पदक जीते
टेबल टेनिस में तीन स्वर्ण सहित 15 पदक जीते

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : सोनीपत में संपन्न हुई 52वीं हरियाणा इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं ओपन स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक सहित 15 पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 10 से 15 नवंबर तक आयोजित की गई थी।

loksabha election banner

टेबल टेनिस कोच अंकित गुप्ता ने बताया कि बालक वर्ग में अर्नव छाबड़ा, दिव्य नागपाल, अर्पण कत्याल और चिराग जैन की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कैडेट वर्ग में सान्वी, इशिका राजपूत और जिया गुप्ता की जोड़ी ने रजत पदक जीता। इसी तरह से सबजूनियर वर्ग में विधि कादियान, प्रेक्षा वोहरा, सान्या सचदेवा और सान्वी की टीम ने रजत पदक व अर्नव छाबड़ा, ऋषभ मयंक, शिवांश अदलक्खा की जोड़ी ने रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग में त्रिशा पॉल, प्रेक्षा वोहरा, विधि कादियान और कशिश मान की टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। युवा वर्ग में त्रिशा पॉल, विधि कादियान, प्रेक्षा वोहरा, काशिश मान ने रजत पदक और बालकों के युवा वर्ग में अंशुल चंद, साहिल सोलंकी, नितिन सांगवान, अर्जुन ¨सह कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में त्रिशा पॉल, पूजा यादव, विधि कादियान, नमिशा बतरा और प्रेक्षा वोहरा की टीम कांस्य पदक पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग में जुबीन कुमार, दीपक मलिक, नितिन सांगवान, अंशुल चंद, भाविक रहेजा ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-12 वर्ग में अर्नव छाबड़ा ने रजत और दिव्य नागपाल ने रजत पदक जीता। बालिकाओं में सान्वी ने रजत और इशिका राजपूत ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। अंडर-15 वर्ग में ऋषभ ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में विधि कादियान ने रजत और प्रेक्षा वोहरा ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। अंडर-18 वर्ग में त्रिशा ने रजत, पुरुष वर्ग में जुबीन कुमार ने रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि कैडेट वर्ग में अर्नव छाबड़ा, दिव्य नागपाल, हर्ष राजपूत, सान्वी और ईशिका का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सबजूनियर वर्ग में ऋषभ मयंक, साहिल चुघ का, सबजूनियर वर्ग में विधि कादियान, आरुषि चौधरी, सान्या सचदेवा का, जूनियर वर्ग में भाविक रहेजा व त्रिशा पॉल, प्रेक्षा वोहरा का, युवा वर्ग में अंशुल चंद, साहिल सोलंकी और पुरुष वर्ग में जुबीन कुमार का चयन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.