मसूरी गंग नहर में छात्र डूबा
संस, मसूरी : गंग नहर में एक युवक डूब गया। मंगलवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे ग्राम गालंद से अकरम पु
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 May 2018 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 01 May 2018 07:33 PM (IST)
संस, मसूरी : गंग नहर में एक युवक डूब गया।
मंगलवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे ग्राम गालंद से अकरम पुत्र आस मोहम्मद (19 ) अपने चार साथियों के साथ मसूरी स्थित गंग नहर में रेलवे पुल के नीचे नहाने आया था। नहाते समय गहरे पानी में वह डूबता हुआ चला गया और थोड़ी देर में ही लापता हो गया। साथियों ने गालंद निवासी निवासी उसके मामा अशफाक को अकरम के डूबने के सूचना दी। मामा ने थाना मसूरी में सूचना दी। मूलरूप अकरम ग्राम खटाना थाना जारचा का मूल निवासी है। वह बचपन से अपने मामा के पास ग्राम गालंद में रहकर पढ़ाई कर रहा था। अकरम का इस साल आइटीआइ में अंतिम वर्ष था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें