सैनिक कॉलोनी के सुधरेंगे हालात, निगमायुक्त ने किया दौरा
जासं, फरीदाबाद : नगर निगम की ओर से सैनिक कॉलोनी का अधिग्रहण करने के बाद अब यहां समस्याओं के समाधान क
जासं, फरीदाबाद : नगर निगम की ओर से सैनिक कॉलोनी का अधिग्रहण करने के बाद अब यहां समस्याओं के समाधान को लेकर सर्वे शुरू हो गया है। मंगलवार को निगमायुक्त मोहम्मद शाइन ने एनआइटी के संयुक्त आयुक्त संदीप अग्रवाल, निगम के सलाहकार राकेश कुमार व रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सैनिक कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान पेयजल, सीवर सहित सड़कों की हालत देखी गई। निगमायुक्त ने सभी समस्याओं को हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निगमायुक्त के दौरे से स्थानीय लोगों को यहां विकास कार्यों की उम्मीद बंधी है। निगमायुक्त के साथ वार्ड नंबर-16 के पार्षद राकेश भड़ाना भी थे। स्थानीय निवासी अनिल अरोड़ा उर्फ राजू, तरुण चोपड़ा, आशीष बंसल, अमरनाथ रावल, एससी छाबड़ा ने बताया कि निगमायुक्त के दौरे से उन्हें उम्मीद है कि यहां जल्द ही सुधार कार्य शुरू होंगे। निगमायुक्त मोहम्मद शाइन ने इस दौरान उन्होंने सैनिक कालोनी के हर ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम, डिस्पोजल, बूस्टर की हालत देखी। मौके पर लोगों ने निगमायुक्त को छोटी-बड़ी सभी समस्याएं बताई।