ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला जुलूस
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जिले में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रविवार को कई जगह दीनी क
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जिले में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रविवार को कई जगह दीनी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अल्लाह के प्यारे नबी हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश और वफात के दिन लोगों ने नेक काम किए। गरीबों को दान करके पुण्य कमाया। कई जगह सामाजिक संगठनों ने मिलकर जुलूस भी निकाले। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने ईमान के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चावला कालोनी से जलूस निकाला गया। लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष महेश जैन ने हरी झंडी दिखाकर जलूस को रवाना किया गया। महेश जैन ने बताया कि हजरत मुहम्मद साहब ने मुहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया। हमें उनके संदेशों पर अमल करना चाहिए। ऐसे ही एनआइटी प्याली चौक और सैनिक कॉलोनी, एनआइटी 3 से भी जुलूस निकाला गया। लोगों ने ओल्ड फरीदाबाद पीर बाबा की मजार पर जाकर माथा टेका। जलूस का कई जगह स्वागत किया। फल और मिठाइयां भी वितरित की गईं।
जुलूस में मुख्य रूप से राजकुमार चौहान, महेंद्र पाठक, सैफी सिद्दीकी, रमन प्रकाश, दिनेश प्रसाद ¨सह, शमीम खान और संजीव कुशवाहा मौजूद रहे।